फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Kia Sonet: नई फेसलिफ्ट सोनेट में क्या-क्या बदला, मिले 10 नए फीचर्स, जानें सब कुछ और कीमत

Sat, 01 May 2021 06:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
2021 Kia Sonet Facelift - फोटो : Kia
विज्ञापन
Kia India (किआ इंडिया) ने शनिवार को भारतीय बाजार में नई Sonet (सोनेट) सबकॉम्पैक्ट एसयूवी पेश की। साल में बदलने वाले मॉडल के साथ ही सोनेट के इंटीरियर में बहुत सारे अपडेट किए गए हैं। नई 2021 सोनेट फेसलिफ्ट मॉडल में क्या-क्या बदल गया यहां जानें विस्तार से। 
विज्ञापन

पैडल शिफ्टर्स

नई सोनेट में सबसे बड़ा अपग्रेड यह है कि इसमें पैडल शिफ्टर्स का इस्तेमाल किया गया है। इससे न सिर्फ यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का लुक काफी स्पोर्टी हो गया है बल्कि इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी काफी बेहतर हुआ है। इस फीचर को सोनेट एसयूवी के सभी ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में शामिल किया गया है। 

नया कॉर्पोरेट लोगो

सोनेट में किआ का नया लोगो दिया गया है। कार के बोनट, टेलगेट, अलॉय व्हील्स और स्टीयरिंग में नया लोगो देखा जा सकता है। सोनेट के अलावा, नई सेल्टोस फेसलिफ्ट एसयूवी को भी यह कॉस्मेटिक अपग्रेड मिला है। 

10 नए फीचर्स

नई सोनेट 2021 फेसलिफ्ट मॉडल में 10 नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें पहली बार सेगमेंट फर्स्ट रियर डोर सनशेड कर्टेन (पर्दे) और सनरूफ को वॉयस कमांड से ऑपरेट करने जैसी सुविधा दी गई है। 'सेगमेंट फर्स्ट' यानी इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार मिलने वाला फीचर है।

सोनेट के लोअर वेरिएंट्स को भी अब हाई-एंड सेफ्टी फीचर्स से अपग्रेड कर दिया गया है। अब इस कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), ब्रेक असिस्ट (BA), हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

इसके अलावा, कई हाई-एंड वेरिएंट्स में मिलने वाले फीचर्स को सोनेट के निचली वेरिएंट्स में भी उपलब्ध कराया गया है। इन फीचर्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट की, रिमोट इंजन स्टार्ट, क्रोम डोर हैंडल और सिल्वर व्हील कैप के साथ क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स शामिल हैं। 

रियर डोर सनशेड कर्टेन

किआ सोनेट के चुनिंदा वेरिएंट - HTX / HTX+ / GTX+ में रियर डोर सनशेड कर्टन जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर दिया गया है। इसके अलावा, HTX+ / GTX+ जैसे वेरिएंट्स में UVO (वॉयस असिस्ट सनरूफ ओपन / क्लोज) जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर दिया गया है। अब आवाज के जरिए कार के सनरूफ को खोला और बंद किया जा सकता है। यह भी इस एसयूवी का 'सेगमेंट फर्स्ट' फीचर है। 

सोनेट पेट्रोल इंजन मॉडल

सोनेट में पहले की तरह पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा। दो पेट्रोल इंजन विकल्पों में एक 1.2-लीटर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जिसमें 83 hp का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। इसके साथ-साथ दूसरा ऑप्शन है 1.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन जो 120 hp का पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 1.2-लीटर इंजन के साथ सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। जबकि 1.0-लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड iMT गियरबॉक्स या 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। 

सोनेट डीजल इंजन मॉडल

सोनेट के डीजल मॉडल में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 100 hp का पावर और 240 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं, डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट में 115 hp का पावर और 250 Nm का टॉर्क मिलता है, जो 15 hp और 10 Nm तक का ज्यादा पावर आउटपुट देता है।
विज्ञापन

नई कीमत

2021 किआ सोनेट की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6,79,000 रुपये रखी गई है। नई सोनेट एसयूवी के एंट्री-लेवल HTE 5MT फीचर की कीमत 6,79,000 रुपये है। जबकि टॉप-स्पेक HTX + 6iMT, और GTX + 6iT वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 11,75,000 तक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें