फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Cars: देश में जमकर बिक रहीं किया की कारें, जानें किस कार पर कितनी वेटिंग और क्या है कीमत

Fri, 16 Dec 2022 01:12 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किया की कारें भारतीय ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं। इस कारण कंपनी की कारों पर लंबी वेटिंग हो गई है। अगर आप भी किया की कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस खबर में हम कंपनी की सभी कारों पर वेटिंग पीरियड की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 7
किया कैरेंस - फोटो : kia india

साउथ कोरियाई कार कंपनी किया की कारें भारत में काफी पसंद की जा रही हैं। इस कारण कारों पर वेटिंग पीरियड भी काफी लंबा हो गया है। अगर आप भी किया की कारों को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। तो इस खबर में हम कंपनी की सभी कारों को बुक करने के बाद डिलीवरी के लिए कितना इंतजार करना होगा। इसकी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

किया की कारों पर लंबी वेटिंग

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किया की कारों पर लंबी वेटिंग चल रही है। कंपनी की ओर से भारत में कुल पांच कारों की बिक्री की जाती है। इन सभी कारों पर लंबी वेटिंग के कारण ग्राहकों को डिलीवरी में समय लग रहा है। हालांकि वेटिंग पीरियड कार और उसके वैरिएंट पर भी निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

विज्ञापन

कैरेंस और कार्निवल के लिए कितना इंतजार

3 of 7
Kia Carnival Auto Expo 2020 - फोटो : PTI (File)

किया की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में कैरेंस को ऑफर किया जाता है। वहीं लग्जरी फैमिली कार के तौर पर कंपनी की ओर से कार्निवल जैसी शानदार कार आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों ही एमपीवी को बुक करवाने के बाद डिलीवरी के लिए करीब तीन महीने की वेटिंग करनी होगी।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
 

सोनेट और सेल्टॉस पर कितनी वेटिंग

4 of 7
किया सोनेट - फोटो : सोशल मीडिया

एमपीवी के अलावा कंपनी की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सोनेट और मिड साइज एसयूवी के तौर पर सेल्टॉस को पेश किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनेट और सेल्टॉस को खरीदने की चाहत रखने वालों को बुकिंग करवाने के बाद करीब चार महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

विज्ञापन

ईवी6 का क्या है हाल

5 of 7
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इकलौती इलेक्ट्रिक कार ईवी6 को भी भारत में काफी शानदार रिस्पांस मिला है। ईवी6 के लिए फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक कार की कुछ यूनिट्स की डिलीवरी की गई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर किसी भी कार के लिए वेटिंग पीरियड की जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

विज्ञापन

नए साल पर बढ़ने वाले हैं दाम

6 of 7
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia

कंपनी की ओर से पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई है कि नए साल पर कारों के दामों में बढ़ोतरी हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी नए साल से अपनी सभी कारों के दामों में करीब 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है। कारों के दाम बढ़ने का नुकसान उन लोगों को होगा जो कार की डिलीवरी नए साल में लेंगे। ऐसे ग्राहकों को कीमत बढ़ने के बाद डिलीवरी लेने पर बढ़े हुए दाम भी देने होंगे।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कीमत

7 of 7
किया सेल्टॉस - फोटो : सोशल मीडिया
किया की कारों की कीमत की बात करें तो कंपनी की ओर से सबसे कम कीमत वाला उत्पाद सोनेट है। सोनेट की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 7.49 लाख रुपये से हो जाती है। सेल्टॉस की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 10.49 लाख रुपये से होती है। कैरेंस की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 9.99 लाख रुपये और कार्निवल की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 30.99 लाख रुपये से होती है। कंपनी की इकलौती इलेक्ट्रिक कार ईवी6 की एक्स शोरूम कीमत 59.95 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें