फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Offers: अगस्त में किस कंपनी की किस एसयूवी पर मिल रहे सबसे ज्यादा ऑफर्स, जानें डिटेल

Thu, 24 Aug 2023 10:21 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगस्त महीने में कुछ कंपनियों की ओर से अपनी एसयूवी पर सबसे ज्यादा ऑफर्स दिए जा रहे हैं। किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी पर ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
2021 Jeep Compass SUV - फोटो : Jeep India

अगस्त महीने में कई कंपनियों की ओर से अपनी एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियों पर बेहतरीन डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किन कंपनियों की ओर से किस एसयूवी पर सबसे ज्यादा डिस्कांउट और ऑफर मिल रहे हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
For Reference Only - फोटो : tata motors

टाटा मोटर्स
टाटा की ओर से अगस्त महीने में हैरियर और सफारी को खरीदने पर करीब 70 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी की ओर से 61 हजार रुपये का डिस्काउंट नेक्सन के इलेक्ट्रिक वैरिएंट पर भी दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

विज्ञापन

3 of 6
हुंडई कोना ईवी - फोटो : hyundai

ह्यूंदै
ह्यूंदै की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना पर इस महीने में सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इस एसयूवी पर करीब दो लाख रुपये के ऑफर और डिस्काउंट मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

4 of 6
Volkswagen Taigun - फोटो : Volkswagen

फॉक्सवैगन
फॉक्सवैगन की ओर से भी अगस्त महीने में कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से ताइगुन एसयूवी को खरीदने पर इस महीने में करीब 1.6 लाख रुपये के डिस्काउंट और ऑफर दिए जा रहे हैं।
 

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
 

विज्ञापन

5 of 6
एमजी जेडएस ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
एमजी मोटर्स
एमजी मोटर्स भी अगस्त महीने में अपनी सभी एसयूवी पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी जेड एस ईवी पर अगस्त महीने में सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से इस ईवी को खरीदने पर करीब 1.5 लाख रुपये के ऑफर और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीप कंपास - फोटो : jeep india
जीप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीप की ओर से भी इस महीने में अपनी एसयूवी पर काफी आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इस महीने में कम्पास और मेरिडियन एसयूवी को खरीदने पर करीब 1.5 लाख रुपये तक के ऑफर और डिस्काउंट दे रही है।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें