भारत में हर महीने लाखों कारों की बिक्री होती है। जिसमें लोग बाहर से एक्सेसरीज के साथ कुछ और चीजें भी लगवाते हैं। लेकिन ऐसे में अगर आप अपनी कार को हादसे से बचाना चाहते हैं और लंबे समय तक उपयोग करना चाहते हैं, हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ज्यादा एक्सेसरीज ना लगवाएं
कुछ लोग अपनी कार में बाहर से एक्सेसरीज भी लगवाते हैं, लेकिन ऐसा करना कई बार दिक्कत पैदा कर सकता है। शोरूम में एक्सेसरीज महंगी मिलती हैं और कुछ पैसे बचाने के लिए बाजार से एक्सेसरीज खरीद कर कार में फिट कराते हैं। वहीं फिटिंग के दौरान मैकेनिक कई तारें काट देते हैं या उन्हें खुला छोड़ देते हैं। जिससे हमेशा शार्ट सर्किट की संभावना बनी रहती है।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
बाद में सीएनजी लगवाने में होती है परेशानी
कुछ लोग अपनी पुरानी कार में सीएनजी या एलपीजी किट बाद में लगवाते हैं। लेकिन कुछ रुपये बचाने के लिए अच्छी क्वालिटी की किट नहीं लगवाते, जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें -
Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
होता है यह नुकसान
अगर आप अपनी कार में बाहर से कोई भी एक्सेसरीज लगवाते हैं, तो इससे कार पर कंपनी की वारंटी भी खत्म हो सकती है। इसके अलावा कार में वारंटी के दौरान सीएनजी या एलपीजी किट भी लगवाते हैं, तो इससे भी वांरटी खत्म हो जाती है।
यह भी पढ़ें-
Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
बाहर सर्विस करवाने से होती है परेशानी
अक्सर लोग कार की फ्री सर्विस खत्म होने के बाद बाहर के मैकेनिक से सर्विस कराते हैं, जो सीएनजी या एलपीजी किट लगी गाड़ियों की ठीक से सर्विसिंग नहीं करते। बाहर के अप्रशिक्षित मैकेनिक सर्विस करने में लापरवाही बरतते हैं, यहां तक कि उनके पास वे औजार या उपकरण भी नहीं होते, जो कंपनी में होते हैं, जिसके चलते उन हिस्सों की सर्विस ही नहीं हो पाती है और जिसकी वजह से गाड़ी में आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें -
Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज