परिवार या दोस्तों के साथ लंबे सफर पर जाना काफी रोमांचक और बेहतरीन अनुभव होता है। वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी अपने लिए ऐसी कार को खरीदना चाहते हैं, जिससे यादगार अनुभव मिल पाएं। तो इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : renault india
रेनो ट्राइबर
ट्राइबर एक लीटर के तीन सिलेंडर वाले नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में मिलती है। इससे कार को 71 बीएचपी की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाली इस कार को सीएमएफ ए प्लस मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो Kiger सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह एमपीवी कार 19 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देने का दावा करती है।
मारुति अर्टिगा
भारत की सबसे लोकप्रिय एमपीवी में से एक है मारुति अर्टिगा। यह गाड़ी सबसे ज्यादा एवरेज देने वाली सात सीटर एमपीवी में से एक है। इसमें कंपनी की ओर से एसएचवीएस माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5-लीटर K15C डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ ही इस एमपीवी में सीएनजी का विकल्प भी दिया जाता है।
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में शानदार एमपीवी इनोवा हाईक्रॉस को ऑफर किया जाता है। हाईक्रॉस में भी सात और आठ सीटों का विकल्प दिया जाता है। हाईक्रॉस के कुल 10 वैरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं, जिनमें से चार में आठ सीटों का ऑप्शन मिलता है। इन वैरिएंट्स में जी-फ्लीट, जीएक्स, वीएक्स और वीएक्स ऑप्शनल शामिल हैं।
मारुति ब्रेजा
मारुति की ओर से काम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में भी कंपनी की ओर से पेट्रोल सीएनजी के विकल्प दिए जाते हैं। इसमें भी सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कुछ फीचर्स मिलते हैं।
ह्यूंदै वेन्यू तीन अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। बड़ा पेट्रोल इंजन 81 bhp का अधिकतम पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 118 bhp का अधिकतम पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डीजल इंजन 114 bhp का अधिकतम पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एसयूवी के ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड डीसीटी यूनिट शामिल है।