फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: ठंड के मौसम में कार में चलाते हैं हीटर, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल

Wed, 20 Dec 2023 12:24 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर ठंड के समय आप भी सफर के दौरान कार में हीटर का उपयोग करते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर कार में सफर करते हुए आप भी हीटर का उपयोग करते हैं। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए सुरक्षित सफर किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


री-सर्कुलेशन मोड का उपयोग करना है खतरनाक
हीटर चलाने के बाद ज्यादातर लोग हवा को बाहर नहीं निकालते और री-सर्कुलेशन मोड का उपयोग करते हैं। जिससे वही हवा अंदर रह जाती है और बार-बार कार के अंदर घूमती रहती है। काफी समय बाद जब हवा विषैली हो जाती है तो शरीर पर बुरा असर डालती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


सांस लेने में परेशानी
सर्दी के मौसम में कार में हीटर चलाकर रखने से कार सवार का दम भी घुट सकता है। असल में कार स्टार्ट होने के बाद कार्बन डाई ऑक्साइड, सल्फराइड, मोनो ऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी विषैली गैस कार से निकलती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। यह गैस हीटर के जरिए कार के अंदर आ जाती हैं और कार गैस चैंबर में बदल जाती है। ऐसी गैस खून के हीमोग्लोबीन से ऑक्सीजन की तुलना में बहुत तेजी से चिपकती हैं। इसके बाद दम घुटने लगता है और सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

करें यह काम
अगर आप भी कार के हीटर का सुरक्षित इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको दो बात जरूर ध्यान में रखनी चाहिए। पहली बात ये कि जब भी आप कार के हीटर को चलाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि कार का शीशा थोड़ा खुला रहे। ऐसा करके आपको हल्की ठंड जरूर लगेगी लेकिन कार में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें