अमर उजाला
Mon, 11 December 2023
देश में हर साल बड़ी संख्या में लापरवाही के कारण कार चलाने पर हादसे होते हैं और पुलिस की ओर से चालान किए जाते हैं।
अगर आप भी पुलिस के चालान और हादसों से बचते हुए कार को चलाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
कार को कभी भी ओवर स्पीड में नहीं चलाना चाहिए। इससे हादसा होने का खतरा तो होता है साथ ही चालान भी कट सकता है।
कार को कभी भी नशा करने के बाद नहीं चलाना चाहिए। इससे सड़क पर सही और गलत का फैसला लेने में असमर्थ हो जाते हैं।
सड़क पर रेड लाइट के दौरान कभी भी कार आगे नहीं बढ़ानी चाहिए। इससे हादसा होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
अगर कार चलाते हुए मोबाइल का उपयोग करते हैं, तो भी हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
कितनी होती है इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी की उम्र, जानें डिटेल