फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: सर्दियों में पहाड़ों पर कार से है सफर करना, तो इस फीचर का करें उपयोग, रहेंगे सुरक्षित

Wed, 06 Dec 2023 09:50 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सर्दियों के मौसम में पहाड़ों पर घूमने का मन बना रहे हैं। तो कार में एक फीचर से आपको बड़ी मदद मिलती है। यह फीचर कौन सा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के उत्तरी राज्यों में सर्दियों की शुरुआत हो गई है। पहाड़ों पर कम तापमान के साथ ही बर्फ पड़ने पर अक्सर लोग अपनी कारों से घूमने जाते हैं। ऐसे में सुरक्षित सफर के लिए कारों में कई फीचर्स मिलते हैं। लेकिन हम एक ऐसे फीचर की जानकारी आपको दे रहे हैं, जो पहाड़ों पर काफी मदद करता है।

विज्ञापन


कौन सा है फीचर
महंगी कारों के साथ ही कई कम कीमत वाली कारों में भी कंपनियों की ओर से एक बेहतरीन फीचर को ऑफर किया जाता है। इस फीचर को हिल होल्ड असिस्ट के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


होता है खतरा
अगर मैदानी इलाकों में कार चलाने वाले ड्राइवर अपनी कार को पहाड़ों पर ले जाते हैं। तो उनके सामने कार को अपनी जगह पर रोकने के साथ ही आगे बढ़ाने में काफी परेशानी आती है। कई बार कार पर कंट्रोल खत्म होने पर हादसा होने का खतरा भी होता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


मिलती है मदद
पहाड़ों पर अक्सर कार को एक बार पूरी तरह रोकने के बाद चलाया जाता है। ऐसे में बिना अनुभव वाले ड्राइवर के लिए यह फीचर काफी मदद करता है। इस फीचर के कारण कार पीछे जाने से खुद को रोकती है। जिससे ड्राइवर को कार को सिर्फ आगे बढ़ाने में ही ध्यान लगाना पड़ता है। इस तरह कार को पहाड़ों पर इस फीचर के साथ चलाने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

कैसे करता है काम
इस फीचर के साथ आने वाली कारों में यह तब काम करता है जब कार पूरी तरह से रूक जाए या फिर इंक्लाइंड सरफेस पर हो और चलने वाली हो। जब आपकी कार ऊंचाई पर होती है और पूरी तरह से रूकी हुई होती है तब आप ब्रेक पर से पैर हटाते हैं तो कार हल्की सी पीछे जाती है ऐसे में ये फीचर अपना काम करता है और कार को पीछे जाने से रोकने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें