फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: अपनी कार के ज्यादा धुआं छोड़ने से हैं परेशान, तो रखना चाहिए किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल

Sun, 07 Jan 2024 11:25 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोगों की लापरवाही के कारण कई बार कार में समस्याएं आने लगती हैं। ऐसे ही अगर आप भी अपनी कार के ज्यादा धुआं छोड़ने से परेशान हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Car Pollution
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में कारों सहित यातायात के अन्य वाहनों से बड़ी मात्रा में प्रदूषण होता है। लेकिन कुछ कारों में लोगों की लापरवाही से भी ऐसा होने लगता है। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसे कारणों की जानकारी दे रहे हैं, जिनसे कार सामान्य से ज्यादा प्रदूषण करने लगती हैं।

विज्ञापन


इंजन में परेशानी
अगर कार के इंजन में किसी तरह की भी खराबी आ जाती है, तो कार चलाने पर ईंधन पूरी तरह से जल नहीं पाता है। ऐसा होने के कारण कार का एवरेज तो कम होता ही है। साथ ही कार से ज्यादा प्रदूषण भी होने लगता है। लंबे समय तक ऐसा होता है तो कार के इंजन में ज्यादा बड़ी समस्या भी आने का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


इंजन ट्यूनिंग में खराबी
अगर आपकी कार अचानक से ज्यादा धुआं छोड़ रही है तो कार की ट्यूनिंग भी खराब होने की संभावना होती है। दरअसल, कार में ईंधन एक तय रफ्तार से इंजन तक जाता है। ट्यूनिंग खराब होने से इस प्रक्रिया में भी परेशानी आ जाती है। ऐसा होने पर कार ज्यादा प्रदूषण करने लगती है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

मिलावटी ईंधन
वैसे तो देशभर में पेट्रोल पंप की मशीन काफी आधुनिक हो चुकी हैं। लेकिन फिर भी कहीं-कहीं पर मिलावटी ईंधन को धोखे से कार में डाल दिया जाता है। एक बार मिलावट वाला पेट्रोल या डीजल कार में डाल दिया जाए तो भी कार की क्षमता पर खराब असर होता है। मिलावट वाला ईंधन जब इंजन तक जाता है तो इससे कार ज्यादा धुआं देने लगती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

कनवर्टर में परेशानी
कम प्रदूषण करने के लिए कार में कनवर्टर का उपयोग किया जाता है। इसका काम होता है कि इंजन से निकलने वाली हानिकारक गैस बाहर ना जाएं। इसके लिए कनवर्टर में सिलिकॉन की रॉड लगाई जाती हैं। एक बार ये खराब हो जाए तो भी कार ज्यादा धुआं बाहर निकालने लगती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

सेंसर में होती है परेशानी
कार में कई तरह के सेंसर के जरिए बिना समस्या कार को चलाने में मदद मिलती है। लेकिन अगर कोई भी सेंसर सही तरीके से काम ना करे तो कार में परेशानी होती है। ऐसे ही कुछ सेंसर कार में इंजन के साथ जुड़े होते हैं। अगर एक बार इन सेंसर्स में खराबी आ जाए तो कार ज्यादा धुआं देने लगती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें