कार के टायर काफी संवेदनशील होते हैं। अगर इनमें कोई परेशानी आ जाती है तो फिर सफर करते हुए हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर कार के टायर में दरार आ जाती हैं तो यह कितना खतरनाक होता है। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि ऐसा क्यों होता है।
टायर का ध्यान रखना जरूरी
कार, बाइक, स्कूटर या किसी भी तरह का वाहन है तो उसके टायर का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। अक्सर लोग टायरों के घिसने के बाद भी उन्हें चलाते रहते हैं लेकिन कई बार टायरों में दरार दिखाई देती हैं। यह दरारें किसी भी वाहन के लिए खतरनाक भी साबित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
साइड वॉल पर आती हैं दरार
सामान्य तौर पर किसी भी टायर की साइड वॉल पर ही यह दरारें आती हैं। यह काफी छोटी से लेकर बड़ी तक हो सकती हैं। साथ ही यह कम गहरी और कई बार ज्यादा गहरी भी होती हैं। अगर वाहन के टायर में दरार है तो टायर में हवा भी जल्दी कम होती है और बार-बार हवा भरवानी पड़ती है। कम हवा होने पर इन्हें आसानी से देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
क्या हैं कारण
आमतौर पर मौसम, पंचर, कम लाइफ बचना और कई बार टायर को बनाने की प्रक्रिया में भी खराबी आने के कारण यह दरार दिखाई देती हैं। वहीं कई लोग नई कार, बाइक या स्कूटर को खरीद लेते हैं लेकिन उन्हें काफी कम चलाते हैं। अगर लंबे समय तक वाहन को कम चलाया जाए, तो भी टायर की रबड़ सूख जाती है। एक बार रबड़ सूख जाए तो फिर दरार दिखाई देने लगती हैं।
यह भी पढ़ें -
Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
नहीं होते ठीक
अगर एक बार टायर में दरार आ जाए तो फिर उनको ठीक नहीं की करवाया जा सकता। इनकी मरम्मत इसलिए भी नहीं होती क्योंकि यह टायर के साइड वाल पर होती हैं और वहां पर किसी भी चीज से मरम्मत करने के बाद भी वह कारगर साबित नहीं होती। इसलिए कोई भी कंपनी या पंचर लगाने वाले ऐसे टायर की मरम्मत नहीं कर पाते।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज