फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: अगर एवरेज बढ़ाने के लिए बाइक में करवाया यह काम, तो हो जाएगा बड़ा नुकसान, जानें पूरी डिटेल

Sun, 04 Feb 2024 12:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाइक का एवरेज बढ़ाने के लिए कुछ लोग इस तरह की सेटिंग करवाते हैं। जिससे बाद में बड़ा नुकसान हो जाता है। किस तरह की सेटिंग को करवाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल के दाम में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण कुछ लोग अपनी बाइक का एवरेज बढ़ाने के लिए ऐसे काम करते हैं। जिससे बाद में परेशानी हो जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि एवरेज के लिए किस तरह की सेटिंग को बाइक में करवाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन


कम एवरेज है परेशानी
देश में कई लोग अपनी बाइक के साथ लापरवाही करते हैं। जिसके कारण बाइक का एवरेज काफी कम हो जाता है। जिसके बाद पेट्रोल का खर्च बढ़ जाता है और कुछ लोगों का बजट भी इससे प्रभावित होता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


खास ट्यूनिंग से परेशानी
कुछ लोग जो अपनी बाइक के कम एवरेज से परेशान हो जाते हैं। वह कई बार मैकेनिक के पास जाकर बाइक में इस तरह की ट्यूनिंग करवाते हैं। जिससे बाइक का एवरेज बेहतर हो जाता है। लेकिन इस तरह की सेटिंग करवाने का नुकसान लंबे समय में दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


न करवाएं यह काम
मैकेनिक की ओर से बाइक में बेहतर एवरेज के लिए जो ट्यूनिंग की जाती है। उसमें बाइक के कार्बारेटर से पेट्रोल की मात्रा कम कर दी जाती है। ऐसा करके बाइक का एवरेज बढ़ाया जाता है। लेकिन जानकार सलाह देते हैं, कि इस तरह की सेटिंग के कारण बाइक के इंजन को बड़ा नुकसान होता है।
 

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

क्यों होता है नुकसान
बाइक के इंजन को कार्बोरेटर की ट्यूनिंग के कारण नुकसान भी होता है। जब एक बार कार्बोरेटर में ट्यूनिंग की जाती है तो इंजन तक कम मात्रा में पेट्रोल पहुंचता है। कम मात्रा में पेट्रोल पहुंचने के कारण बाइक का एवरेज तो बेहतर हो जाता है। लेकिन इससे इंजन को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है। ज्यादा क्षमता से काम करने के कारण इंजन के अंदर के पार्ट्स जल्दी घिसने लगते हैं और लंबे समय तक ऐसा होने के कारण इंजन सीज भी हो सकता है। जिसके कारण इंजन ठीक करवाने में समय और पैसे दोनों ही खर्च होते हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें