फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: अगर आपकी कार के अंदर भी आती है बदबू, तो करें ये पांच काम, नहीं होंगे परेशान

Tue, 26 Dec 2023 10:58 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग शिकायत करते हैं, कि उनकी कार के केबिन में बदबू आती है। जिससे सफर करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई लोग इस बात को लेकर काफी शिकायत करते हैं, कि कार का केबिन साफ रहने के बाद भी बदबू आती है। जिस कारण कार का उपयोग करने के समय सफर करने में काफी परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको इसके कारण और उपायों की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


किन कारों में आती है बदबू
अक्सर जिन कारों का उपयोग काफी कम किया जाता है, उन कारों में बदबू आने की शिकायत काफी ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कार का जब उपयोग कम किया जाता है, तो बंद केबिन में सही तरह से वेंटिलेशन नहीं होता। हर तरह के मौसम में जब कार को बंद शीशों के साथ खड़ा किया जाता है, तो बदबू आने लगती है। इससे बचने के लिए कार का उपयोग करना बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन


कार में न करें स्मोकिंग
जो लोग अपनी कार में बैठकर स्मोकिंग करते हैं। उनकी कारों में भी कई बार इस बात की शिकायत आती है कि कार से बदबू आती है। स्मोकिंग करने के कारण केबिन से बदबू बाहर नहीं निकल पाती और इस कारण ऐसी कारों में लोग बैठना पसंद नहीं करते। इससे बचने के लिए कार के केबिन में स्मोकिंग न करें।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन


कार में न खाएं खाना
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह कार में सफर के दौरान कई चीजें खाते हैं। कार में खाना खाने के कारण कुछ टुकड़े ऐसी जगह गिर जाते हैं, जिनको साफ करने में काफी परेशानी होती है। ऐसा खाना जब लंबे समय तक कार में ही रह जाता है तो भी बदबू आने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि कार के अंदर किसी भी चीज को न खाएं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

कार को रखें साफ
कुछ लोग अपनी कार को चलता हुआ घर बना लेते हैं। ऐसे में कई बार ऐसा सामान भी कार में रह जाता है जिससे बाद में बदबू आने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि अपनी कार को जितना साफ रख पाएं, उतना साफ रखें। ऐसा करने से भी कार में बदबू आने की शिकायत को आसानी से दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें