अमर उजाला
Mon, 25 December 2023
नई के मुकाबले पुरानी कार खरीदने में कई तरह की चुनौतियां होती हैं।
इनमें से सबसे बड़ी चुनौती खुद को धोखे से बचाते हुए बेहतरीन विकल्प को खरीदना होता है।
पुरानी कार खरीदने से पहले कार के सभी कागजों को अच्छी तरह से देखना और जांच करना जरूरी होता है।
इसके साथ ही कार की सही स्थिति जानने के लिए किसी गैराज या एक्सपर्ट को चेक करवानी चाहिए।
कार को चलाकर देखने पर भी इंजन, ब्रेक, टायर, स्टीयरिंग आदि की जानकारी मिलती है।
कार के सभी फीचर्स और एसी को भी चेक करना चाहिए। इससे भविष्य में होने वाली परेशानियों की जानकारी मिल जाती है।
ऑटोमैटिक कार चलाते हुए न करें ये गलतियां