फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Overheat In Summers: तेज गर्मी के कारण ओवरहीट हो जाए कार तो करें ये काम, नहीं होंगे परेशान

Thu, 25 May 2023 12:18 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेज गर्मियों में कई बार कार अचानक ओवरहीट हो जाती है। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए आप होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
overheat

देशभर में मई और जून महीनों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। इन महीनों में आपकी कार को भी ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि गर्मी के कारण अगर आपकी कार ओवरहीट हो जाए तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आप और आपकी कार सुरक्षित रह सकें।

विज्ञापन

मेंटेन रखने के बाद भी हो सकती है हीट

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कई बार लोग अपनी लापरवाही के कारण कार पर ध्यान नहीं देते, जिस कारण कार में परेशानी आ सकती हैं। वहीं कुछ लोग कार का अच्छे से ध्यान रखते हैं लेकिन फिर भी तेज गर्मी के कारण कई बार कार ओवरहीट हो जाती है। अगर आपके साथ भी सफर करते हुए ऐसी परेशानी आए तो फिर कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन

साइड में करें पार्क

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : For Refernce Only
अगर आप मई-जून की तेज गर्मी में कार में सफर कर रहे हैं और अचानक आपकी कार ओवरहीट हो जाए तो फिर कोशिश करें कि कार को बीच सड़क पर खड़ा करने की जगह साइड में पार्क करें। साइड में पार्क करने से आप और आपकी कार के साथ ही दूसरे वाहन भी सुरक्षित रह पाएंगे।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

कार स्टार्ट करने की कोशिश ना करें

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी कार ओवरहीट हो गई तो फिर कार को साइड में पार्क करके कम से कम आधे से एक घंटा इंतजार करें और इंजन को ठंडा होने दें। इस दौरान कार को स्टार्ट करने की कोशिश ना करें। जल्दबाजी करने के कारण आपकी कार के इंजन के अंदरुनी पार्ट्स को नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
विज्ञापन

कूलेंट की करें जांच

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय तक कार को बंद करके खड़ा रखने से इंजन का तापमान कम हो जाता है। इसके बाद बोनट खोलकर कूलेंट को चेक करें। अगर रिजर्व कूलेंट के साथ ही रेडिएटर में कूलेंट की मात्रा कम हो गई हो तो उसमें कूलेंट भर दें। अगर कूलेंट ना हो तो पानी का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही इस बात की भी जांच करें कि कहीं कार से कूलेंट लीक ना हो रहा हो। अगर ऐसा हो तो अपने पास पानी की मात्रा ज्यादा रखें, जिससे जरूरत पड़ने पर दोबारा से कूलेंट की जगह रेडिएटर में पानी डाला जा सके।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन

एसी का उपयोग ना करें

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी कार ओवरहीट हो गई हो तो कुछ समय के लिए एसी का उपयोग नहीं करना सही होगा। इससे कार के इंजन पर ज्यादा असर होता है। वहीं ओवरहीट होने के बाद एसी का उपयोग करने से कार दोबारा से ओवरहीट हो सकती है, जिससे ज्यादा नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

मेकैनिक को दिखाएं

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर
अगर फिर भी आपकी कार बार-बार ओवरहीट हो रही है तो फिर पास के किसी अच्छे मेकैनिक को कार दिखाएं। संभव हो तो मेकैनिक को बुलाएं और उसे पहले ही जानकारी दे दें जिससे वह अपने साथ कूलेंट, पानी और जरूरी पार्ट्स को साथ लेकर आ पाए।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें