मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से मिड साइज एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से इसे किस देश में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
शुरू हुई बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से मिड साइज एसयूवी क्रेटा के फेसलिफ्ट वर्जन के लिए मलेशिया में बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे जल्द ही मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
कैसा है डिजाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई क्रेटा का डिजाइन इससे बड़ी एसयूवी ट्यूशॉ की तरह रखा गया है। दिखने में ट्यूशॉ की तरह ही है लेकिन इसका साइज उसके मुकाबले थोड़ा छोटा है।
यह भी पढ़ें -
Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
कब होगी लॉन्च
इंडोनेशियाई और थाईलैंड के बाजार में इसका फेसलिफ्ट वर्जन ही ऑफर किया जाता है। लेकिन अब इसे जल्द ही मलेशिया के बाजार में भी ऑफर किया जाएगा। मलेशिया के बाद ह्यूंदै की ओर से इसके फेसलिफ्ट वर्जन को भारत और ब्राजील जैसे बाजारों में भी लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
कितना दमदार इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से फेसलिफ्ट क्रेटा में 1.5 लीटर का एमपीआई इंजन दिया गया है। जिसे आईवीटी के साथ ऑफर किया जा सकता है। इस इंजन से एसयूवी को 115 पीएस और 143.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।
यह भी पढ़ें -
Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
क्या होंगी खूबियां
मलेशिया में क्रेटा के सोल प्लस वैरिएंट को ही पेश किया जाएगा। जिसमें गैलेक्सी ब्लू पर्ल, मिडनाइट ब्लैक पर्ल, टाइटन ग्रे मेटैलिक, क्रीमी वाइट पर्ल, ड्रैगन रेड पर्ल जैसे रंग होंगे। वहीं इंटीरियर में सिर्फ ब्लैक रंग का विकल्प होगा। जानकारी के मुताबिक मलेशियाई फेसलिफ्ट क्रेटा की तरह ही भारत में फेसलिफ्ट क्रेटा को जब लॉन्च किया जाएगा तो काफी मिलती-जुलती होगी। फीचर्स के तौर पर इसमें ADAS को भी दिया जाएगा। जिसके साथ कई और सेफ्टी फीचर्स भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे।
यह भी पढ़ें -
Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
कितनी होगी कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलेशिया में भारतीय मु्द्रा में इसकी कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत करीब 20 लाख रुपये तक जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें