कई लोगों को ये गलतफहमी है कि कार को रोजाना पानी से साफ करना चाहिए। ऐसा करके कार से सारी गंदगी हट जाती है और कार की चमक ठीक रहती है। मगर ये सच नहीं है, अगर आप कार को रोजाना पानी से धोते हैं तो इससे कार के एक्सटीरियर पर बुरा असर पड़ता है। कार के पेंट की ऊपर की लेअर और एलिमेंट को नुकसान होता है। इसलिए कार को रोजाना पानी से धोने से बचें।
काफी लोग अपनी कार की चमक को बेहतर रखने के लिए कार पर वैक्स का इस्तेमाल करते हैं। वैक्स के इस्तेमाल से कार की चमक एकदम नई जैसी हो जाती है। ऐसे में कार को लंबे समय तक चलाने के लिए इसका सही यूज जरूरी है। इससे कार के पेंट को भी एक नई लेअर मिलती है।
आजकल बाजार में कई तरह के कार को सुरक्षा देने वाले पेंट आ रहे हैं। इसके साथ ही कई तरह के ट्रीटमेंट भी उपलब्ध हैं, जिनके इस्तेमाल से कार की चमक को कई सालों तक बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, आप इनका कैसे इस्तेमाल करते हैं, ये काफी जरूरी है।
अगर आप अपनी कार को नियमित तौर पर चेक करते हैं तो ये एक अच्छी आदत है। कार की नियमित जांच से किसी छोटे-मोटे स्क्रैच के बारे में सही समय पर पता चल जाता है। ऐसे में किसी भी छोटे-मोटे स्क्रैच को तुरंत ठीक करवाना चाहिए। अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं तो ये बाद में काफी महंगा साबित हो सकता है।