अगर आपके पास डीजल कार है और आप उसे किफाएती तरीके से चलाना चाहते हैं तो कार को एक लिमिट के तहत चलाएं। पेट्रोल कार के मुकाबले डीजल कार को अधिक गति से चलाने पर डीजल की खपत तेजी से बढ़ती है। ऐसे में जरूरी है कि आप डीजल कार को काफी स्मूथ ढंग से ड्राइव करें, ऐसा करने पर डीजल की ज्यादा खपत नहीं होगी और आप किफाएती ड्राइविंग कर पाएंगे।
डीजल इंजन की क्षमता को सही तरीके से समझें। एक डीजल इंजन पेट्रोल इंजन के मुकाबले ज्यादा टॉर्क पैदा करता है। कार को किफाएती स्तर पर चलाने के लिए जरूरी है कि आप डीजल इंजन को सही से जानें।
ये तो आप जान गए कि डीजल इंजन अधिक टॉर्क पैदा करता है। अगर आप इसे सही से समझ गए तो आप डीजल कार चलाने के मास्टर हो जाएगे। डीजल कार में टॉर्क को जानना काफी जरूरी है।
अगर आपके पास डीजल कार है तो आपको कार के गियर को सही समय पर बदलना है। अगर सही समय पर गियर नहीं बदलते हैं तो इंजन और अधिक फ्यूल की खपत करेगा। ऐसे में गियर को कब बदलना है और डीजल कार को एवरेज फ्यूल पर चलाने के लिए उसे सही समय पर बदलना जानना होगा।
डीजल कार को किफाएती तौर पर चलाने के लिए टर्बो इंजन का इस्तेमाल करें। अगर डीजल कार में टर्बोचार्ज्ड इंजन है तो ये फ्यूल की कम खपत करेगा। साथ ही कार बेहतर परफॉर्मेंस देती है।