फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

Thu, 13 Oct 2022 01:53 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीन की कंपनी ने हाल में ही भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक कार Atto3 को पेश किया है। भारत में मिल रही इलेक्ट्रिक कारें सुरक्षा की दृष्टि से कितनी सुरक्षित हैं। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
एमजी जेडएस का क्रैश टेस्ट - फोटो : euro ncap
देश में लगातार इलेक्ट्रिक कारों को पसंद किया जा रहा है। लोगों की पसंद को देखते हुए कार कंपनियां भी नए इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रही हैं। लेकिन सभी इलेक्ट्रिक कारें कितनी सुरक्षित हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

कितनी सुरक्षित है Atto3

2 of 6
बीवाईडी Atto3 क्रैश टेस्ट रिपोर्ट - फोटो : euro ncap
यूरो एनसीएपी ने हाल में ही बीवाईडी की नई इलेक्ट्रिक कार Atto3 का क्रैश टेस्ट किया। इस टेस्ट में कार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच सितार सुरक्षा रेटिंग हासिल की। कार में बैठने वाले वयस्कों की सेफ्टी के लिए इसे 91 फीसदी अंक मिले हैं। जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिए इस कार ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

हुंडई कोना के क्रैश टेस्ट में क्या नतीजे आए

3 of 6
हुंडई कोना क्रैश टेस्ट रिपोर्ट - फोटो : euro ncap
बीवाईडी Atto3 के अलावा हुंडई भी भारत में कोना इलेक्ट्रिक कार की बिक्री करती है। यूरो एनसीएपी ने इलेक्ट्रिक की जगह पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड कोना का भी क्रैश टेस्ट किया है। टेस्ट में हुंडई की इस एसयूवी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार में बैठने वाले वयस्कों की सेफ्टी के लिए इसे 87 फीसदी अंक मिले थे। जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिए इस कार ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं पैदल चलने वालों के लिए 62 और सेफ्टी असिस्ट में इस एसयूवी ने 60 फीसदी अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें - Road Accidents: सड़क हादसों पर आई अहम जानकारी, NHAI ने बताया किस उम्र के लोग होते हैं गंभीर हादसों का शिकार

एमजी जेडएस ईवी

4 of 6
एमजी जेडएस ईवी के क्रैश टेस्ट की रिपोर्ट - फोटो : euro ncap
एमजी की जेडएस ईवी को भी यूरो एनसीएपी रेटिंग में पूरे फाइव स्टार मिले हैं। वयस्कों की सेफ्टी के लिए इसे 90 फीसदी अंक मिले थे। जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिए इस कार ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं रोड का उपयोग करने वालों के लिए 64 और सेफ्टी असिस्ट में इस एसयूवी ने 70 फीसदी अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें - Car Safety: पटाखों की चिंगारी से आपकी दीवाली ना हो जाए बे'कार', ऐसे पांच तरीकों से रखें कार को सुरक्षित
 
विज्ञापन

टाटा टिगोर ईवी कितनी सुरक्षित

5 of 6
टाटा टियागो ईवी की क्रैश टेस्ट रिपोर्ट - फोटो : global ncap
भारतीय कार बनाने वाली कंपनी टाटा की टिगोर ईवी को भी ग्लोबल एनसीएपी की ओर से क्रैश टेस्ट में फोर स्टार रेटिंग मिल चुकी है। ईवी को वयस्कों की सेफ्टी के लिए 17 में से 12 अंक मिले थे। जबकि बच्चों की सुरक्षा के लिए इस कार को 49 में से 37.24  अंक मिले।

यह भी पढ़ें - Bike Average: जानना चाहते हैं कि आपकी बाइक से क्या एवरेज मिलती है, चुटकियों में ऐसे लगाएं पता
विज्ञापन
विज्ञापन

नेक्सन कितनी सुरक्षित है

6 of 6
टाटा नेक्सन की क्रैश टेस्ट रिपोर्ट - फोटो : global ncap
टाटा की ही नेक्सन को भी ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग मिली हुई है। हालांकि इसके इलेक्ट्रिक वैरिएंट की जगह पेट्रोल और डीजल वैरिएंट का क्रैश टेस्ट किया गया था। उस टेस्ट में एसयूवी को व्यस्कों के लिए फाइव स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए तीन स्टार मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें - Upcoming CNG Cars: सीएनजी के साथ जल्द आ सकती हैं ये दो हैचबैक कारें, ग्राहकों को होगा बड़ा फायदा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें