टोयोटा की ओर से देश में इनोवा हाईक्रॉस को पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से नए साल में एमपीवी की कीमतों का खुलासा किया जाएगा। इसके पहले हम आपको हाईक्रॉस के वैरिएंट से लेकर इंजन और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भारत में नवंबर के आखिर में नई इनोवा हाईक्रॉस को पेश किया गया था। नए साल में कंपनी एमपीवी को लॉन्च करेगी। अगर आप भी इस एमपीवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इसमें हम एमपीवी के फीचर्स, वैरिएंट्स, इंजन जैसी जानकारियों को दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
कितने वैरिएंट होंगे
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
कंपनी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक नई इनोवा हाईक्रॉस के कुल पांच वैरिएंट भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। इनमें से दो वैरिएंट पेट्रोल और बाकी तीन हाइब्रिड तकनीक के साथ आएंगे। पेट्रोल में जी-एसएलएफ और जीएक्स वैरिएंट होंगे। जबकि वीएक्स, जेडएक्स और जेडएक्स ऑप्शन को हाइब्रिड तकनीक के साथ कंपनी देगी।
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इसके सभी वैरिएंट में सात सीटों का विकल्प तो मिलेगा ही। साथ ही इसके जी-एसएलएफ, जीएक्स और वीएक्स वैरिएंट में आठ सीटों का विकल्प भी दिया जाएगा।
एमपीवी को फिलहाल पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के साथ ही बाजार में पेश किया जाएगा। पेट्रोल इंजन की बात करें तो इसमें 1987 सीसी का चार सिलेंडर का टीएनजीए 16 वॉल्व इनलाइन डीओएचसी वीवीटीआई इंजन दिया गया है। जिससे एमपीवी को 172.992 हॉर्स पावर के साथ 209 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस इंजन के साथ आने वाले वैरिएंट्स में किसी भी तरह की बैटरी और ईवी मोड का विकल्प नहीं मिलेगा। हालांकि इसके जी-एसएलएफ वैरिएंट में ड्राइविंग के लिए सिर्फ एक ईको मोड दिया जाएगा। जीएक्स में ईको के साथ पॉवर मोड का विकल्प भी मौजूद रहेगा। एमपीवी के सभी वैरिएंट्स में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक भी मिलेंगे। इसके सभी वैरिएंट्स में सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ही मिलेगा।
विज्ञापन
कैसे होंगे फीचर्स
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
इनोवा हाईक्रॉस में फीचर्स की भी लंबी लिस्ट है। लेकिन इसके सिर्फ टॉप दो वैरिएंट में ही पैनोरमिक सनरुफ को दिया गया है। पेट्रोल के दोनों वैरिएंट में कंपनी ड्यूल एलईडी हैडलैंप देगी जबकि बाकी तीनों वैरिएंट में ट्राई आई एलईडी के साथ एलईडी पोजिशन वाले हैडलैंप मिलेंगे। इसके रियर में पेट्रोल के दोनों वैरिएंट में एलईडी के साथ रिफ्लेक्टर मिलेंगे जबकि बाकी तीन ट्रिम्स में फुल एलईडी रियर लैंप मिलेंगे। टॉप तीन वैरिएंट में ही डीआरएल भी मिलेंगी और टॉप दो में ही फ्रंट फॉग लैंप दिए जाएंगे।
एसी की बात करें तो इसके पेट्रोल के दोनों वैरिएंट में मैनुअल एसी होगा जबकि वीएक्स में ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल एसी होगा। टॉप दो वैरिएंट में क्लाईमेट कंट्रोल के साथ ही प्रदूषण फिल्टर भी दिया जाएगा। इन दोनों टॉप वैरिएंट में ही वेंटिलेटिड सीट्स भी दी जाएंगी। जीएक्स और वीएक्स में आठ इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा जबकि टॉप दो वैरिएंट में 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर को भी टॉप तीन वैरिएंट में ही दिया जाएगा।
सेफ्टी की बात करें तो इसके टॉप वैरिएंट में ही टोयोटा सेफ्टी सेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा। वहीं टॉप दो वैरिएंट में छह एयरबैग दिए जाएंगे जबकि बाकी वैरिएंट में इनकी संख्या सिर्फ दो होगी। जो सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड होंगे उनमें वीएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट, एबीएस, ईबीडी, ईपीबी के साथ ऑटो होल्ड, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकर, इमोबिलाइजर शामिल हैं। एसओएस ई कॉल का विकल्प सिर्फ बेस वैरिएंट जी-एसएलएफ को छोड़कर बाकी सभी में दिया जाएगा।
इंटीरियर की बात करें तो इसके पेट्रोल के वैरिएंट्स में 10.7 सेमी की एमआईडी होगी और हाइब्रिड के तीनों वैरिएंट्स में 17.8 सेमी की एमआईडी मिलेगी। एंबिएंट लाइटिंग और सॉफ्ट टच डैशबोर्ड भी के हाइब्रिड वैरिएंट्स में ही मिलेगा।