यूं तो हैचबैक कारों की मांग हमेशा से रही है। लेकिन भारतीय वाहन बाजार में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) (एसयूवी) और मल्टी पर्पस व्हीकल (MPV) (एमपीवी) ने हाल के वर्षों में काफी लोकप्रियता हासिल की है। स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स की उनके बोल्ड लुक और मस्कुलर अपील के कारण काफी पसंद किया जाता है। वहींस जिनका परिवार बड़ा है उनकी पसंद एमपीवी होती है। मल्टी पर्पस व्हीकल की मांग छह या सात यात्रियों को एक साथ आराम से ले जाने की क्षमता के कारण होती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 एमपीवी कारों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki Ertiga 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा) इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV है। कैलेंडर वर्ष 2022 में पहले से ही 1,21,541 यूनिट्स की बिक्री के साथ, अर्टिगा सेल्स चार्ट में सबसे आगे है। मारुति सुजुकी अर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 99 bhp का पावर जेरनेरट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स मिलता है। मारुति सुजुकी अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.35 लाख रुपये से 12.79 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
3 of 6
Kia Carens
- फोटो : Kia India
Kia Carens
Kia Carens (किआ कैरेंस) ने इस साल भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV बन गई और इसने टोयोटा की लोकप्रिय Innova को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया। इस साल जनवरी में लॉन्च होने के बाद से देश में इस एमपीवी की लगभग 59,561 यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। Carens को 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ कई ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से लेकर 18 लाख रुपये तक है।
4 of 6
Toyota Innova Crysta Facelift 2020
- फोटो : toyota
Toyota Innova
Toyota Innova (टोयोटा इनोवा) एमपीवी सेगमेंट में हमेशा से खरीदारों की एक लोकप्रिय पसंद रही है। इस एमपीवी की इस साल अब तक 56,533 यूनिट्स भारत में बेची जा चुकी हैं। हाल ही में, कंपनी ने Innova HyCross को पेश किया है जो अगले साल की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। नए साल में पुरानी Innova Crysta को डीजल इंजन के साथ फिर से पेश किया जाएगा, जबकि HyCross सिर्फ पेट्रोल इंजन वाला मॉडल होगा।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki XL6
Maruti Suzuki Ertiga पर आधारित प्रीमियम ऑप्शन, XL6, भारत में काफी लोकप्रिय है। 2022 में अब तक इस मल्टी पर्पस व्हीकल की 35,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। इसमें वही 99 बीएचपी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जिसे अर्टिगा की तरह 5-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एटी के साथ जोड़ा गया है। XL6 की एक्स-शोरूम कीमत इस समय 11.29 लाख रुपये से 14.55 लाख रुपये है।
Renault Triber
सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 एमपीवी कारों की लिस्ट में आखिरी पायदान पर, Renault Triber है। यह इस समय भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ती एमपीवी कार है। कैलेंडर वर्ष 2022 में अभी तक ट्राइबर की लगभग 31,751 यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। इसमें 71 बीएचपी 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 5-स्पीड एमटी और एएमटी के साथ आता है। ट्राइबर की एक्स-शोरूम कीमत 5.92 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये के बीच है।