फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: इंजन के लिए कितना जरूरी है रेडिएटर, जानें फ्लश करने से क्या मिलते हैं फायदे

Wed, 31 Jan 2024 09:32 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंजन की लंबी उम्र के लिए रेडिएटर का सही तरह से काम करना भी काफी जरूरी होता है। इसे फ्लश करने से क्या फायदे होते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजन के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए रेडिएटर का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। अगर यह सही से काम न करे तो गाड़ी के लिए बड़ा खतरा आ जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि रेडिएटर को फ्लश करने के क्या फायदे होते हैं।

विज्ञापन


क्या है रेडिएटर
इंजन वाली कारों में इंजन के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए एक खास तरह की जाली वाली पार्ट लगाया जाता है। जिसे रेडिएटर के नाम से जाना जाता है। इसका काम कार चलने के बाद शुरू होता है और यह इंजन के तापमान को कम बनाए रखता है। जिससे कार को लंबे समय तक बिना रूके चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


क्या है काम
गाड़ी में इंजन को ठंडा रखने के लिए रेडिएटर की मुख्य भूमिका एंटीफ्रीज या कूलेंट को पानी के साथ इंजन तक पहुंचाना होता है। जिससे इंजन के अंदर का तापमान कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


कब होता है फ्लश
रेडिएटर का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। कई बार यह मिट्टी, धूल और अन्य कारणों से चोक होने लगता है। जिसके साथ ही कई तरह की समस्याएं भी आने लगती हैं। जिसमें इंजन ओवरहीट होना, कूलेंट खराब होना या इंजन के पास से मीठी गंध आना जैसी समस्याएं शामिल हैं। जब भी इनमें से किसी तरह की समस्या दिखाई दे तो कार के रेडिएटर को फ्लश करवाना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

फ्लश से फायदा
एक बार रेडिएटर को फ्लश करवाया जाता है तो इसका बड़ा फायदा होता है। रेडिएटर में कई जाली होती हैं। जिनमें धूल, मिट्टी आदि फंस जाती है। जिसे साफ करवाया जाता है तो रेडिएटर की जाली पूरी तरह से साफ हो जाती हैं और इसमें उचित मात्रा में कूलेंट बहता है। जिसके साथ लगा पंखा इसे जल्दी ठंडा करता है और यह फिर से इंजन में जाकर तापमान को सामान्य बनाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें