फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Discount on Honda Cars: बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं होंडा की कारें, फरवरी में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Fri, 03 Feb 2023 03:13 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा की ओर से फरवरी महीने में सभी कारों पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
होंडा सिटी - फोटो : honda cars

जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से देशभर में अपनी कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से फरवरी महीने में किस कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन

होंडा अमेज

2 of 6
होंडा अमेज - फोटो : honda cars
होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान अमेज पर कंपनी फरवरी 2023 में 33296 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की ओर से इस कार की 2022 और 2023 में बनी यूनिट्स पर ही डिस्काउंट मिल रहा है। 2022 में बनी अमेज पर कंपनी कैश डिस्कांउट के तौर पर 10 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 12296 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। कार एक्सचेंज करने पर 10 हजार रुपये, कस्टमर लॉयल्टी बोनस के पांच हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में छह हजार रुपये की छूट दी जा रही है। वहीं 2023 की यूनिट्स पर कैश डिस्काउंट के पांच हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज के लिए 6198 रुपये के अलावा कार एक्सचेंज, कस्टमर लॉयल्टी और कॉर्पोरेट डिस्काउंट बराबर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन

होंडा जैज

3 of 6
होंडा जैज - फोटो : Honda
होंडा की हैचबैक जैज पर कंपनी 15 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दे रही है। इसमें कार एक्सचेंज करने पर सात हजार रुपये, कैश डिस्काउंट में पांच हजार और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में तीन हजार रुपये की छूट दी जा रही है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

डब्ल्यूआरवी

4 of 6
For Reference Only - फोटो : honda cars
कंपनी की डब्ल्यूआरवी के एसवीएमटी और वीएक्सएमटी पर अलग-अलग डिस्काउंट मिल रहे हैं। एसवीएमटी पर कैश डिस्काउंट 30 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 35039, कार एक्सचेंज पर 20 हजार रुपये डिस्काउंट के अलावा सात हजार का बोनस, कस्टमर लॉयल्टी बोनस पांच हजार का डिस्काउंट मिल रहा है।

वीएक्सएमटी पर कैश डिस्काउंट 20 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 23792, कार एक्सचेंज पर 10 हजार रुपये डिस्काउंट के अलावा सात हजार का बोनस, कस्टमर लॉयल्टी बोनस पांच हजार का डिस्काउंट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन

होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : honda cars
सिटी की फोर्थ जनरेशन पर कंपनी सबसे कम डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसे खरीदने पर सिर्फ कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर पांच हजार रुपये का ही डिस्काउंट दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा सिटी फिफ्थ जनरेशन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : honda cars
पांचवीं पीढ़ी की सिटी को खरीदने पर कंपनी सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस पर अधिकतम 72493 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। एमटी ग्रेड में कैश डिस्काउंट के तौर पर 30 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 32493, कार एक्सचेंज पर 20 हजार रुपये डिस्काउंट के अलावा सात हजार का बोनस, कस्टमर लॉयल्टी बोनस पांच हजार का डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्कांउट में आठ हजार रुपये मिल रहे हैं।

सीवीटी ग्रेड में कैश डिस्काउंट के तौर पर 20 हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज पर 21643, कार एक्सचेंज पर 20 हजार रुपये डिस्काउंट के अलावा सात हजार का बोनस, कस्टमर लॉयल्टी बोनस पांच हजार का डिस्काउंट और कॉर्पोरेट डिस्कांउट में आठ हजार रुपये मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें