फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha Vs Hero: यामाहा की एफजेड25 को खरीदना है समझदारी, या बेहतर है हीरो एक्सट्रीम 200एस 4वी, जानें डिटेल

Thu, 20 Jul 2023 09:58 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से हाल में ही नई बाइक एक्सट्रीम 200एस 4वी को लॉन्च किया गया है। इस बाइक को खरीदना है बेहतर या यामाहा की एफजेड 25 होगी बेहतर विकल्प। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : hero motocorp

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई के आखिर में 200 सीसी सेगमेंट में नई बाइक एक्सट्रीम 200एस 4वी को लॉन्च किया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस सेगमेंट में हीरो की बाइक बेहतर है या फिर इसकी जगह यामाहा की एफजेड 25 को खरीदा जा सकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
For Reference Only - फोटो : hero motocorp

हीरो ने लॉन्च की नई बाइक
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से हाल में ही एक्सट्रीम 200एस 4वी को लॉन्च किया गया है। इस बाइक में कंपनी की ओर से कई फीचर्स दिए हैं। साथ ही इसमें काफी दमदार इंजन भी दिया है। इसके अलावा इस बाइक को काफी आकर्षक कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला यामाहा की एफजेड 25 से होगा।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

विज्ञापन

3 of 6
Yamaha FZ25 Monster Energy Moto GP Edition - फोटो : Yamaha

कितना दमदार इंजन
हीरो मोटोकॉर्प की एक्सट्रीम 200एस 4वी को कंपनी ने 200 सीसी ऑयल कूल्ड 4 वॉल्व सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। इस इंजन से बाइक को 18.8 हॉर्स पावर के साथ 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं यामाहा की बाइक में 249 सीसी का ऑयल एंड एयर कूल्ड इंजन मिलता है। जिससे 20.5 हॉर्स पावर और 20.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों ही बाइक्स में पांच गियर का ट्रांसमिशन दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

4 of 6
For Reference Only - फोटो : hero motocorp

कैसे हैं फीचर्स
हीरो मोटोकॉर्प की एक्सट्रीम 200एस 4वी बाइक में कंपनी ने सिंगल चैनल एबीएस दिया है। इसके साथ ही इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिलती है। बाइक में ट्विन एलईडी हेडलाइट्स के साथ डीआरएल, मोनोशॉक सस्पेंशन, एलईडी टेललाइट्स के साथ कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। वहीं यामाहा एफजेड 25 में ड्यूल चैनल एबीएस, एलईडी हेडलाइट्स के साथ डीआरएल, मोनोशॉक सस्पेंशन, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, मल्टी फंक्शन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कैसा है डिजाइन
दोनों ही बाइक्स के डिजाइन को काफी स्पोर्टी रखा गया है। जिससे युवाओं को आकर्षित किया जा सके। यामाहा की बाइक को स्पोर्टी डिजाइन देने के साथ ही काफी अग्रैसिव बनाया गया है। इसमें 14 लीटर का बड़ा पेट्रोल टैंक दिया गया है और चौड़ा हैंडलबार इसमें मिलता है। इसके साथ ही स्प्लिट सीट और अपस्वेस्ट एग्जॉस्ट एफजेड 25 में मिलता है। वहीं हीरो एक्सट्रीम 200एस 4वी फुल फेयरिंग के साथ लाया गया है जिससे बाइक को काफी ज्यादा स्पोर्टी लुक मिलता है। इसमें भी अपस्वेस्ट एग्जॉस्ट और स्टेपअप सीट्स मिलती हैं। दोनों ही बाइक्स में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : hero motocorp

कितनी है कीमत
हीरो एक्सट्रीम 200एस 4वी की एक्स शोरुम कीमत 1.41 लाख रुपये रखी गई है। वहीं यामाहा की एफजेड 25 बाइक की एक्स शोरुम कीमत 1.51 लाख रुपये है।
 

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें