फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: सर्दियों के मौसम में विंडशील्ड पर धुंध जमने से होती है परेशानी, जानें किस तरह करें सफाई

Fri, 29 Dec 2023 02:56 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों के मौसम में कार की विंडशील्ड पर अक्सर धुंध जम जाती है। जिससे कार चलाने में परेशानी होती है। किन तरीकों से इसे हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के राज्यों में ठंड के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। सर्दियों के मौसम में कार की विंडशील्ड पर भी धुंध जमने से परेशानी होती है। लेकिन विंडशील्ड की धुंध को किस तरह हटाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


करें इस मोड का उपयोग
कार में एसी को चलाने के लिए कई तरह के मोड्स दिए जाते हैं। इसके साथ ही विंडशील्ड के साथ अंदर की ओर से वेंट दिए जाते हैं। अगर सर्दियों के मौसम में एसी की सेटिंग करके विंडशील्ड के पास वाले वेंट्स से हवा को निकाला जाता है, तो विंडशील्ड पर जमी धुंध को हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


सेट करें तापमान
एसी के वेंट्स के साथ ही अगर एसी का तापमान भी सेट किया जाए तो भी धुंध को विंडशील्ड से हटाने में मदद मिलती है। सर्दियों के मौसम में कार का तापमान ज्यादा रखकर ऐसा किया जा सकता है। इसके साथ ही कार के केबिन को भी गर्म रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

वाइपर पर दें ध्यान
कार के वाइपर भी सर्दियों के समय धुंध को हटाकर विजिबिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। कार के केबिन में गर्मी होने के साथ ही विंडशील्ड पर बाहर से ठंडी हवा लगती है। जिससे विंडशील्ड पर भी धुंध जमने लगती है। ऐसे में अगर वाइपर सही तरह से काम करेंगे तो बाहर की ओर से भी धुंध को हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें