फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Cars: इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों में मिलती है 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज, कीमत 30 लाख से शुरु

Tue, 03 Oct 2023 09:28 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने लिए एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं। जिसकी रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा है। तो आप किन कारों में से एक को खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Electric Car - फोटो : Pexels

भारतीय बाजार में कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक कारों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसी पांच इलेक्ट्रिक कारों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको फुल चार्ज करने के बाद 500 किलोमीटर या इससे ज्यादा तक चलाया जा सकता है। साथ ही इन कारों की बैटरी की जानकारी भी दे रहे हैं।
 

विज्ञापन

2 of 6
BYD e6 Electric MPV - फोटो : Team-BHP
बीवाईडी ई6
बीवाईडी की ओर से ई6 इलेक्ट्रिक गाड़ी को ऑफर किया जाता है। इस एमपीवी को सिंगल चार्ज के बाद 520 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 71.7 kWh की क्षमता की ब्लेड बैटरी दी जाती है। जिससे यह एमपीवी 94 बीएचपी पावर और 180 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। ब्लेड बैटरी द्वारा संचालित भारत में एकमात्र ई-वाहन है और 580 लीटर के बड़े बूट स्पेस के साथ आता है। यह 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में भी बिजली पैदा करने में सक्षम है। यह इलेक्ट्रिक एमपीवी 130 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकती है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बीवाईडी एट्टो 3
बीवाईडी की एट्टो 3 की ARAI द्वारा दावा की गई सिंगल चार्ज रेंज 521 किलोमीटर और NEDC द्वारा दावा की गई सिंगल चार्ज रेंज 480 किलोमीटर है। अल्ट्रा-सुरक्षित ब्लेड बैटरी और बॉर्न EV प्लेटफॉर्म (ई-प्लेटफॉर्म 3.0) से लैस, एटो3 में 50 मिनट के अंदर जीरो से 80 प्रतिशत तक की फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। इसके अलावा इसमें 60.48 kWh की बैटरी मिलती है और इसकी दमदार मोटर के कारण एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 7.3 सेकेंड का समय लगता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

4 of 6
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै आयोनिक5
ह्यूंदै की ओर से आयोनिक5 को ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया गया था। इस दौरान बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी मौजूद थे। इसमें लगी बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद 631 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से 217 पीएस की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन

5 of 6
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV - फोटो : Volvo
वोल्वो सी40 रिचार्ज
वोल्वो की ओर से सी40 रिचार्ज में 78 किलोवाट आवर की क्षमता वाली बैटरी को दिया गया है। जिसके साथ ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर को दिया गया है। इस बैटरी से एसयूवी को 530 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। साथ ही इसे चार्ज करने में आठ घंटे का समय लगता है। वहीं फास्ट चार्जर से 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 27 मिनट का समय लगता है। इसमें लगी मोटर से एसयूवी को 408 बीएचपी और 660 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
किआ ईवी6
किआ ईवी6 को दो वैरिएंट में ऑफर किया जाता है। जिनमें एक जैसी 77.4 kWh बैटरी मिलती है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद ईवी6 को 708 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। अल्ट्रा फास्ट चार्जर से इसे सिर्फ 18 मिनट में ही 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें लगी मोटर के जरिए इसे सिर्फ 5.2 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर तक की रफ्तार से चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें