फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार चलाते हुए न करें ये चार गलतियां, बढ़ जाएगा गाड़ी खराब होने का खतरा, जानें सबकुछ

Mon, 08 Jan 2024 09:42 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्यादातर लोग कार चलाते हुए कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिनके कारण गाड़ी के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ये गलतियां क्या हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
होंडा सर्विस सेंटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कार चलाते हुए अक्सर लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिनके कारण कार में समस्याएं शुरू हो जाती हैं। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी ही गलतियों की जानकारी दे रहे हैं। जिनके कारण लंबे समय में कार में बड़ी समस्याएं आ सकती हैं।

विज्ञापन


गियर लीवर पर हाथ रखना
अक्सर लोग मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार को चलाने के दौरान अपना बायां हाथ गियर लीवर पर टिकाकर रखते हैं। जब आपका हाथ इस पर टिका रहता है तो इसका मूवमेंट रुक जाता है। इसके कारण इसे चलाने वाले पार्ट्स जल्दी घिसने लगते हैं। जिससे लंबे समय में ऐसा करते रहने के कारण कार के गियर बॉक्स और इंजन में भी खराबी आ जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


क्लच पर पैर रखना
क्लच का प्रयोग सिर्फ गियर को बदलने के लिए किया जाना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग क्लच पर बायां पैर पूरे सफर के दौरान रखते हैं। क्लच पैर रखने से गाड़ी की क्लच असेंबली काफी कम समय में ही खराब हो जाती है और इसके बदलवाने में काफी खर्चा आता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन


पहाड़ों पर रखें ध्यान
अक्सर लोग पहाड़ों पर कार चलाने के दौरान रोल बैक यानी कि पीछे लुढ़कने से बचने के लिए क्लच को दबाकर रखते हैं, या फिर हाफ क्लच लेकर खड़े हो जाते हैं। ऐसा करके एक बार फिर आप गाड़ी के महंगे पुर्जे की उम्र को कम कर देते हैं। अगर आप ऐसी परिस्थिति में ड्राइव कर रहे हों तो हैंडब्रेक का प्रयोग करें न कि क्लच दबाएं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कार खड़ी करने पर भी गियर में रखना
अक्सर देखा जाता है कि भारी ट्रैफिक जाम में या फिर लाल बत्ती पर लोग अपनी गाड़ी को गियर में रखने के साथ ही क्लच पर पैर रखकर खड़े रहते हैं। ऐसा करके क्लच की बियरिंग जो सिर्फ सहज शिफ्टिंग के लिए बनाई गई है वह खराब होने लगती है। इसीलिए जब कभी आप देर तक खड़ें हो तो गाड़ी को न्यूट्रल में ही रखें।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें