जापानी दो पहिया वाहन निर्माता निसान की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली किक्स को बंद किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इस एसयूवी के लिए बुकिंग लेना भी बंद कर दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि निसान की ओर से इस एसयूवी को कब लॉन्च किया गया था और क्या सच में कंपनी इसे बंद कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
बुकिंग हुई बंद
2 of 6
भारत में हुई लॉन्च Nissan Kicks
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली किक्स के लिए बुकिंग को रोक दिया है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर भी सिर्फ मैग्नाइट के सामान्य और रेड एडिशन के लिए बुकिंग ली जा रही है।
भारत में हुई लॉन्च Nissan Kicks
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस कार को डिस्कंटीन्यू भी कर सकती है। इसका सबसे बड़ा कार आरडीई नियमों के मुताबिक वाहनों को अपडेट करने का है। बीएस-6 के दूसरे चरण के नियमों के मुताबिक कंपनियां सिर्फ उन वाहनों को अपडेट कर रही हैं जिन्हें भविष्य में बेचा जाएगा। वहीं जिन उत्पादों को अपडेट नहीं किया जा रहा है उनकी बिक्री एक अप्रैल 2023 से बंद कर दी जाएगी।
एक अप्रैल 2023 से देश में बीएस-6 का दूसरा चरण लागू होगा। इसमें सभी वाहनों में आरडीई यानि कि रियल टाइम एमिशन को चेक किया जा सकेगा। आरडीई डिवाइस कैटेलिक कनवर्टर और ऑक्सीजन सेंसर जैसे पार्ट्स पर लगातार नजर रखेगा, जिससे यह पक्का होगा कि कार उत्सर्जन मानकों को पूरा कर रहे हैं।
फरवरी की बिक्री के आंकड़े सियाम की ओर से जारी किए गए थे। इस रिपोर्ट के मुताबिक निसान किक्स का फरवरी में प्रोडक्शन नहीं हुआ है जबकि फरवरी 2022 के दौरान कंपनी ने 145 यूनिट्स बनाई थीं। वहीं फरवरी में इसकी ब्रिकी भी नहीं हुई। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि निसान की ओर से इस एसयूवी को बंद कर दिया गया जाए।
निसान की ओर से एसयूवी किक्स को साल 2020 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसमें नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया था। लॉन्च के समय इसके नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन की कीमत 9.5 लाख रुपये और टर्बो इंजन की कीमत 11.85 लाख रुपये थी। इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, रिमोट इंजन स्टार्ट, चार एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।