BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने भारत में BMW X1 20i Tech Edition (बीएमडब्ल्यू एक्स1 20आई टेक एडिशन) को लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू एक्स1 20आई टेक एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 43 लाख रुपये तय की गई है। प्रीमियम कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (SAV) स्थानीय रूप से बीएमडब्ल्यू ग्रुप के प्लांट चेन्नई में बनाई जाती है। वाहन की सीमित यूनिट्स की बुकिंग शुरू हो गई है। इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक को भारत में कार निर्माता की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
लुक और डिजाइन
बीएमडब्ल्यू की नई कार के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी मस्क्यूलर है। फ्रंट में बड़ी बीएमडब्ल्यू ग्रिल और एयर इंटेक के साथ-साथ एलईडी फॉग लैंप के साथ आकर्षक एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं जो इसके काफी आकर्षक बनाती हैं। इममें एक डायनैमिक वेज आकार की रूफ लाइन मिलती है और आकर्षक कैरेक्टर लाइन्स और खिड़की की सतह पीछे की तरफ झुकती है। कार के रियर डिजाइन की बात करें तो इसका काफी स्पोर्टी स्टांस है, जिमें एलईडी रियर लाइट्स, बॉडी कलर में इनले और बड़े ट्विन एग्जॉस्ट टेलपाइप दिए गए हैं। नए 18-इंच के अलॉय व्हील्स कार की स्पोर्टी विजुअल अपील को बढ़ाते हैं।
BMW X1 20i Tech Edition
- फोटो : BMW
इंजन और पावर
नई BMW X1 sDrive20i में बीएमडब्लू ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी, 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 1,350 से 4,600 rpm पर 192 hp का पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड वास्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। ड्राइविंग एक्सपीरियंस कंट्रोल स्विच का इस्तेमाल कर ड्राइवर विभिन्न ड्राइविंग मोड्स में स्विच कर सकता है। इस कार में 3 ड्राइविंग मोड्स - ECO PRO (ईसीओ प्रो), Comfort (कम्फर्ट) और Sport (स्पोर्ट) मिलते हैं।
BMW X1 20i Tech Edition
- फोटो : BMW
शानदार फीचर्स
BMW X1 में हाई-रिजॉल्यूशन वाला नया 10.25-इंच सेंट्रल इंफोर्मेशन डिस्प्ले दिया गया है जिसमें आईड्राइव कंट्रोलर और टच फंक्शनलिटी के साथ नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। वायरलेस एपल कारप्ले के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्शन बनता है जिससे नेविगेशन, कॉन्टैक्ट्स, मैसेज, म्यूजिक और अन्य फंक्शन्स का इस्तेमाल किया जाता है। सेंट्रल कंसोल में इंटीग्रेटेड स्मार्टफोन होल्डर से मोबाइल फोन की वायरलेस चार्जिंग की जा सकती है। पार्क डिस्टेंस कंट्रोल और रियर-व्यू कैमरा तंग जगहों में पार्किंग को आसान बनाते हैं। नया बीएमडब्ल्यू हेड-अप डिस्प्ले यात्रा से संबंधित सभी जानकारी को सीधे ड्राइवर के सामने पेश करता है। कार में नया 205W HiFi लाउडस्पीकर सिस्टम मिलता है।
सुरक्षा फीचर्स
नई BMW X1 sDrive20i में 6 एयरबैग, एटेंटिवनेस असिस्टेंस, डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC) के साथ डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, साइड-इफेक्ट प्रोटेक्शन जैसी बीएमडब्ल्यू सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलती हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इम्मोबिलाइजर और क्रैश सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग और लोड फ्लोर के नीचे इंटीग्रेटेड इमरजेंसी स्पेयर व्हील मिलता है।