फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bmw X1: बीएमडब्ल्यू की एक्स1 खरीदना बेहतर है या मर्सिडीज जीएलए और ऑडी क्यू3 हैं दमदार, जानें पूरी डिटेल

Sun, 29 Jan 2023 12:53 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मन लग्जरी कार मेकर बीएमडब्ल्यू की ओर से हाल में ही एक्स1 का नया वर्जन लॉन्च किया गया है। एक्स1 खरीदना बेहतर है या फिर मर्सिडीज जीएलए और ऑडी क्यू3 दमदार विकल्प होगा।

विज्ञापन
1 of 6
BMW X1 2023 - फोटो : BMW

दुनियाभर में लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने हाल में ही में भारतीय बाजार में नई एक्स1 को लॉन्च किया है। एसयूवी सेगमेंट में एक्स1 को खरीदना बेहतर होगा या फिर मर्सिडीज और ऑडी जैसी अन्य कंपनियों की एसयूवी का विकल्प अच्छा रहेगा। हम इस खबर में आपको एक्स1 के मुकाबले में अन्य एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

लॉन्च हुई एक्स1

2 of 6
BMW X1 2023 - फोटो : BMW

बीएमडब्ल्यू की ओर से थर्ड जनरेशन वाली एक्स1 एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे पेट्रोल और एक डीजल पावरट्रेन और दो वैरिएंट्स - एक्स लाइन और एम स्पोर्ट में उपलब्ध करवाया है। डीजल वैरिएंट की डिलीवरी मार्च से शुरू होगी और पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी जून से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन

ये हैं अन्य विकल्प

3 of 6
Audi Q3 2022 - फोटो : Audi India

मर्सिडीज की ओर से इस सेगमेंट में जीएलए एसयूवी की बिक्री की जाती है। वहीं ऑडी की ओर से क्यूू3 और वॉल्वो की ओर से एक्ससी40 बाजार में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

कितना दमदार इंजन

4 of 6
2021 Mercedes GLA - फोटो : Mercedes Benz

डीजल वैरिएंट वाली एक्स1 में कंपनी 1995 सीसी का फोर सिलेंडर इंजन देती है। जिससे 145 बीएचपी और 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ एसयूवी जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड हासिल करने में 8.9 सेकेंड का समय लगता है। पेट्रोल इंजन वाली एक्स1 में कंपनी 1499 सीसी का तीन सिलेंडर इंजन देती है। इससे एसयूवी को 132 बीएचपी और 230 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह 9.2 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड हासिल कर लेती है।

मर्सिडीज में कंपनी की ओर से जीएलए को ऑफर किया जाता है। इसमें भी बीएमडब्ल्यू की तरह पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके कुल तीन वैरिएंट जीएलए200, जीएलए220डी और जीएलए 220डी 4मैटिक हैं। पेट्रोल में 1332 सीसी का चार सिलेंडर इंजन मिलता है, जिससे 163 हॉर्स पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जीरो से 100 किलोमीटर स्पीड हासिल करने में इसे 8.7 सेकेंड का समय लगता है। बाकी दोनों वैरिएंट डीजल ईंधन के साथ 1950 सीसी के मिलते हैं। इनसे एसयूवी को 190 हॉर्स पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

ऑडी की ओर से इस सेगमेंट में क्यू3 आती है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन

कितनी लंबी-चौड़ी

5 of 6
Audi Q3 - फोटो : Audi India

बीएमडब्ल्यू एक्स1 की लंबाई 4500 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1845 एमएम और ऊंचाई 1630 एमएम है। मर्सिडीज जीएलए लंबाई 4410 एमएम, चौड़ाई 2020 एमएम और ऊंचाई 1611 एमएम है। ऑडी क्यू3 की ऊंचाई 4484 एमएम, चौड़ाई 2024 एमएम और ऊंचाई 1616 एमएम है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है कीमत

6 of 6
BMW X1 2023 - फोटो : BMW

बीएमडब्ल्यू 2023 एक्स1 एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 45.95 लाख रुपये रखी गई है जबकि अन्य वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 47.90 लाख रुपये है। वहीं मर्सिडीज की एक्स शोरूम कीमत 46.50 लाख रुपये और ऑडी क्यू3 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 44.89 लाख रुपये है।
 

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें