फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto News: इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा और गुणवत्ता में होगा सुधार, बीआईएस ने जारी किए दो नए स्टैंडर्ड

Sun, 23 Jun 2024 01:06 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में ईवी वाहन यानी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और बिक्री अच्छी स्पीड से बढ़ रही है। ऐसे में लोगों के बढ़ते रुझान के बीच बीआईएस ने इनकी सुरक्षा और गुमवत्ता में सुधार के लिए दो नए स्टैंडर्ड पेश किए हैं। 
विज्ञापन
Auto News - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर नई-नई नीतियों पर काम किया जा रहा है। फ्यूल के आसमानी दामों के बीच काफी लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। ईवी वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए भारत सरकार भी कई योजनाओं पर काम कर रही है। ऐसे में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी बीआईएस ने दो नए स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पेश किए हैं। इन दो नए स्टैंडर्ड को पेश करने के पीछे का मकसद साफ है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा और गुणवत्ता को बेहतर किया जाए। 

विज्ञापन

ईवी के लिए दो नए स्टैंडर्ड

बीआईएस ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए दो नए स्टैंडर्ड को तीन श्रेणियों में बांटा है, जिसमें एल, एम और एन शामिल है।  बता दें कि भारत में ईवी वाहनों की लोकप्रियता कार और ट्रक से आगे जा चुकी है। देश में काफी तेजी से ई-रिक्शा और ई-कार्ट्स भी मशहूर हुए हैं। ऐसे में हालिया दो नए स्टैंडर्ड ईवी वाहनों की सुरक्षा और गुणवत्ता को बढ़िया बनाने का काम करेंगे। 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीआईएस के दो नए स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक वाहनों के नाजुक उपकरणों जैसे पावरट्रेन पर ज्यादा केंद्रित होगा। नए स्टैंडर्ड ईवी वाहनों की सुरक्षा को मजबूत करेंगे। साथ ही वाहनों की क्षमता और बैटरी को अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा। 

इलेक्ट्रिक वाहनों की मिलेगी बेहतर सुरक्षा

बीआईएस ने बताया है कि अब भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा के लिए कुल 30 स्टैंडर्ड जारी किए जा चुके हैं। इसमें ईवी चार्जिंग से लेकर पर्यावरण की बेहतरी के लिए, वाहनों की क्षमता बढ़ाने के लिए, ट्रांसपोर्टेशन को बेहतर करने के लिए और ईवी सिस्टम को मजबूत करने के लिए सभी स्टैंडर्ड मौजूद हैं। 
विज्ञापन

दो नए स्टैंडर्ड लाने का मकसद

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं और अन्य कई तरह के मामले सामने आए हैं। इनकी वजह से ईवी वाहनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं। यही वजह है इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी समेत कई नाजुक उपकरणों को सुरक्षित बनाने के लिए इन दो नए स्टैंडर्ड को पेश किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें