फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India First Flying Car: मेड इन इंडिया हाइब्रिड फ्लाइंग कार इस दिन होगी लॉन्च, मिलेगी 120 Kmph की टॉप स्पीड

Thu, 23 Sep 2021 04:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जहां दुनिया की कई बड़ी कंपनियां उड़ने वाली कार बनाने को लेकर तेजी से काम कर रही हैं, वहीं भारत भी अब इस रेस में शामिल हो गया है। भारत की विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी का नाम भी इस सूची में शुमार हो गया है।
विज्ञापन
इंडिया फर्स्ट फ्लाइंग कार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

First Flying Car in India: फ्लाइंग कार यानी उड़ने वाली कार अब सिर्फ फिल्मों के ग्राफिक्स, बच्चों के कार्टून और कहानियों की बात नहीं रहेगी। कार के हवा में उड़ने का सपना अब सच होता दिख रहा है। अमेरिका का फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन फ्लाइंग कार के उड़ान की अनुमति दे चुका है। जहां दुनिया की कई बड़ी कंपनियां उड़ने वाली कार बनाने को लेकर तेजी से काम कर रही हैं, वहीं भारत भी अब इस रेस में शामिल हो गया है। भारत की विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी का नाम भी इस सूची में शुमार हो गया है। चेन्नई स्थित यह कंपनी एक हाइब्रिड फ्लाइंग कार बना रही है। कंपनी ने पहली बार इस कार के मॉडल को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया। 
विज्ञापन


भारतीय मूल की कंपनी Vinata Aeromobility (विनाटा एयरोमोबिलिटी) ने एक हाइब्रिड फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार किया है, जो जमीन पर चलने के साथ-साथ हवा में भी उड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। सिंधिया ने कहा कि विनाटा एयरोमोबिलिटी एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार को जल्द तैयार कर लेगी। इस कार को कहीं आने-जाने के अलावा मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। अमेरिका में फेडरल एविएशन ऐडमिनिस्ट्रेशन ने ऐसी ही एक कार को उड़ने की इजाजत दी है, जो 10 हजार फीट तक की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है। 

कब होगी लॉन्च

कंपनी ने सोमवार को सिंधिया को फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप मॉडल को दिखाया। इसके अलावा उन्होंने मॉडल के काम करने के तरीके का एक वीडियो भी शेयर किया। कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 14 अगस्त 2021 को 36 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया था। इसके अनुसार यह फ्लाइंग कार 5 अक्तूबर को लंदन में होने वाले Helitech Expo में लॉन्च की जा सकती है। हालांकि इस हाइब्रिड फ्लाइंग कार की कीमत को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस कार से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां भी इसी एक्सपो में साझा की जा सकती हैं। 

क्या होती है हाइब्रिड कार

एक हाइब्रिड कार दिखने में किसी सामान्य कार के जैसी ही होती है। लेकिन इसमें दो इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पेट्रोल या डीजल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है। इस टेक्नोलॉजी को हाइब्रिड कहा जाता है। अब ज्यादातर कंपनियां इसी तरह की कारों को बनाने पर काम कर रही हैं। 

कैसी है यह कार

दिखने में यह हाइब्रिड फ्लाइंग कार एक पॉड जैसी है, जिसमें चार छोटे टायर लगे हैं। इनमें से हर टायर के साथ एक रोटर सिस्टम जुड़ा है। जिनमें से हर सिस्टम चार-चार ब्लेड के दो सेट से लैस है। दोनों साइड सिंगल डोर एंट्री है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से पता चलता है कि बिना यात्री के इस फ्लाइंग कार का वजन 990 किलोग्राम होगा और यह अधिकतम 1300 किलोग्राम वजन उठा सकेगी। इसके अलावा, यह मेड इन इंडिया फ्लाइंग कार बिजली के साथ-साथ बायो फ्यूल से भी चलेगी। कार में एक बैकअप पावर भी होगा, जो पावर कट होने की स्थिति में मोटर को बिजली सप्लाई करेगा। 
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

कार का एयरक्राफ्ट हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (VTOL) है। इसका रोटर कॉन्फिगरेशन को-एक्सियल क्वाड-रोटर है। इसमें GPS ट्रैकर, 300 डिग्री व्यू देने वाली पैनोरमिक विंडो भी मिलेगी। पेश किए गए कॉन्सेप्ट मॉडल के मुताबिक इसमें दो पैसेंजर उड़ पाएंगे। हालांकि इसकी कैपेसिटी को लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें