देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आनंद महिंद्रा विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करने से नहीं चूकते। खास बात यह है कि वे अक्सर ऐसी चीजों को सराहते हैं जो यूनिक आइडिया वाले होते हैं। सोशल मीडिया पर उनके शेयर किए गए वीडियो को काफी पसंद और शेयर किया जाता है।
आनंद महिंद्रा ने कार पार्किंग के जुगाड़ के एक वायरल वीडियो को सोशल मीडिया ट्वीटर पर शेयर किया। इस वीडियो में एक सरदार जी अपने गाड़ी को बहुत थोड़ी सी जगह में अनोखे अंदाज में पार्किंग करते हुए देखे जा सकते हैं।
आनंद महिंद्रा भी सरदार जी इस बुद्धिमानी पर हैरान रह गए। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अब यह बहुत होशियारी वाला काम है। कुशलता के लिए कम जगह होने पर क्या करें... बाधाओं से निपटने के लिए चतुराई भरे तरीके खोजना एक भारतीय प्रतिभा है!"
कुछ पहले दिनों पहले भी आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया में एक काबिल शख्स की तारीफ की थी। कबाड़ से ई-बाइक बनाने वाले सूरत के दिव्यांग बुजुर्ग विष्णु पटेल की काबिलियत देखकर जाने-माने उद्यमी आनंद महिंद्रा ने उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी।