Scorpio Yearly Horoscope 2023 Predictions In Hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं और जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ स्थित होते हैं, वो लोग साहसी और निडर होते हैं। साथ ही ये लोग जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं। मंगल ग्रह से प्रभावित व्यक्ति इंजीनियरिंग, पुलिस, डॉक्टर लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2023 करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
करियर
नए साल में वृश्चिक राशि के जातकों के करियर क्षेत्र में बदलाव की संभावना नजर आ रही है। फरवरी से मई के दौरान नौकरी में बदलाव या नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस साल नौकरी और व्यापार में तरक्की थोड़ी धीमी गति से होगी। कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
वित्त
नए साल के आगमन पर आप शनि देव की कृपा से वाहन या प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं। 15 अक्टूबर से 15 दिसंबर के बीच का समय इसके लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही इस साल आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा
छात्रों के लिए साल 2023 की शुरुआत अच्छी साबित हो सकती है। गुरु ग्रह अप्रैल तक पंचम भाव में विराजमान हैं। वृश्चिक राशि के जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ना चाहते हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं अप्रैल के बाद सितंबर तक शिक्षा में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं, इसीलिए ध्यान लगाकर पढ़ें।
प्रेम
साल 2023 में वृश्चिक राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन उत्तम रह सकता है। साथ ही प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। जो लोग अविवाहित हैं, उनके जनवरी से लेकर मई और अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक विवाह होने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2023 मिला जुला साबित हो सकता है। शनि ढैय्या 17 जनवरी से प्रारंभ हो रही है। इसलिए जनवरी से ही आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। शनि की तीसरी दृष्टि छठे मतलब रोग स्थान पर पड़ रही है। इसलिए शनि देव रोग को बढ़ावा दे सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को अपने खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।