वास्तुशास्त्र के अनुसार वास्तु के उपायों को करने से घर में सकारात्मकता आ जाती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि वास्तुदोषों के कारण जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं, जैसे कार्यों में रुकावटें आने लगती हैं। आज हम आपको वास्तु का ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपके सभी कार्य आसानी से हो जाएंगे और जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। यहां तक कि इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
money plant
घर में ले आएं मनी प्लांट
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट रखने से बहुत अधिक फायदा होता है। घर से नकारात्मकता दूर होने लगती है और घर का वातावारण सकारात्मक होने लगता है। मनी प्लांट को घर में लाने से आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं। आइए, आज वास्तुशास्त्र के अनुसार जानते हैं मनी प्लांट को घर में रखने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन
3 of 6
money plant
किस दिशा में रखें मनी प्लांट को
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट को रखने से घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा का कारक ग्रह शुक्र है और शुक्र ही बेल वाले पौधों का कारक भी है, इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है।
4 of 6
money plant
खराब पत्ते तुरंत हटा दें
वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का हरा- भरा रहना शुभ होता है। अगर इसके पत्ते खराब हो रहे हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें।
विज्ञापन
5 of 6
money plant
मनी प्लांट को पानी में रखें
वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को पानी में रखना शुभ होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि समय-समय पर इसका पानी बदलते रहें।