- घर में क्रिसमस ट्री परिवार के सदस्यों के बीच रिश्तों को सौहार्दपूर्ण बनाता है, जिससे घर में तनाव नहीं होता है। साथ ही परिवार के सदस्य मिलजुलकर प्रेम से रहते हैं।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए क्रिसमस ट्री एक अच्छा विकल्प है। मान्यता है कि इसे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।
- क्रिसमस ट्री को लाइट और रिबन से सजाया जाता है। वहीं कुछ लोग क्रिसमस ट्री पर घंटी भी बांधते हैं। फेंगशुई के अनुसार घंटी बजने पर इससे निकलने वाली ध्वनि पूरे घर में नई सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है।
- क्रिसमस ट्री का ऊपरी भाग तिकोना और ऊपर की ओर बढ़ता हुआ होता है जिसे वास्तु में तरक्की,उन्नति एवं समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता के अनुसार घर में क्रिसमस ट्री लगाने से तरक्की के नए-नए अवसर मिलते हैं।वहीं इसे ऑफिस में रखेंगे तो कारोबार में वृद्धि होगी।
- क्रिसमस ट्री रखने से घर में बच्चों की सेहत ठीक रहती है, मानसिक तौर पर भी बच्चे स्वस्थ्य रहते हैं। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री को मोमबत्ती से सजाने पर घर में बच्चों की सोच सकारात्मक होती है।
- क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बांधकर तीन सिक्के लटकाए जाएं तो घर में धन की कमी नहीं होती है।
- क्रिसमस ट्री पर लगाए जाने वाले सितारे जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
- क्रिसमस ट्री को घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना चाहिए।ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है, साथ ही साथ ये धन में वृद्धि करता है।
- इस बात का ध्यान रखें कि क्रिसमस ट्री का पौधा सूखा हुआ नहीं होना चाहिए,सूखे हुए पौधे नकारात्मक ऊर्जा के स्रोत माने गए हैं।
- कई लोग क्रिसमस ट्री के ऊपर फूलों और सब्जियों की बेलें आदि चढ़ा देते हैं,ऐसा बिल्कुल न करें इससे आपकी तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
- ध्यान रहे कि इस पौधे के ऊपर कभी भी धूल-मिटटी या जाले जमा न होने दें,ऐसा होने से आपके जीवन में नीरसता और आलस उत्पन्न हो सकता है।
Mithun Rashifal 2023: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, पढ़ें उनका वार्षिक राशिफल
Vrishabha Rashifal 2023: वृषभ राशि वालों को नए साल पर रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें वार्षिक राशिफल
Mesh Rashifal 2023: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल
Kumbh Rashifal 2023: कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें साल 2023 का वार्षिक राशिफल
Career Rashifal 2023: इन राशि के जातकों को नए साल पर मिल सकती है नौकरी में तरक्की, प्रमोशन के प्रबल योग!
Love Rashifal 2023: नए साल में इन तीन राशि वालों को मिल सकता है जीवन में सच्चा प्यार, कहीं आप भी तो शामिल नहीं