फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023 Calendar: नए साल का कैलेंडर लगाते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, झेलने पड़ सकते हैं अशुभ परिणाम

Fri, 23 Dec 2022 06:28 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vastu Tips For New Year 2023 Calendar: नया साल शुरू होते ही लोग घर से पुराना कैलेंडर हटा कर नया कैलेंडर लगाते हैं। ताकि लोग वर्ष में आने वाले सभी व्रत-त्योहार के बारे में आसानी से पता कर सकें।
विज्ञापन
नए साल का कैलेंडर लगाते समय भूल से भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vastu Tips For New Year 2023 Calendar: नया साल शुरू होते ही लोग घर से पुराना कैलेंडर हटा कर नया कैलेंडर लगाते हैं। ताकि लोग वर्ष में आने वाले सभी व्रत-त्योहार के बारे में आसानी से पता कर सकें। अक्सर लोग नया कैलेंडर खरीदते समय तारीख, व्रत,त्योहार और छुट्टी को ही ध्यान में रखते हुए खरीदते हैं। जबकि वास्तु शास्त्र में कैलेंडर को लेकर कई खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर लाते समय यदि कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो ये घर में नकारात्मकता ला सकता है। ऐसे में यदि आप भी साल 2023 का कैलेंडर खरीदने की सोच रहे हैं तो वास्तु के कुछ नियमों को जरूर ध्यान में रखें। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में... 

विज्ञापन


वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 
 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
विज्ञापन

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन


इन रंगों का कैलेंडर होता है शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरा, नीला, सफेद, गुलाबी और लाल रंग के कैलेंडर को घर में लगाना शुभ माना गया है। 

कैलेंडर के साथ न लगाएं ऐसी तस्वीरें 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस बात का विशेष ख्याल रखें कि घर में जिस जगह पर कैलेंडर लगा रहे हैं, वहां युद्ध, खून-खराबे का दृश्य, पतझड़, सूखे पेड़ या अवसाद से जुड़ी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। 

ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण

पुराने कैलेंडर के ऊपर न लगाएं नया कैलेंडर
पुराने कैलेंडर के ऊपर कभी भी नया कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, माना जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। वहीं यदि कैलेंडर फट गया है तो उसे तुरंत घर से निकाल फेंकना चाहिए। 

घर की इस दिशा में लगाएं कैलेंडर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कैलेंडर को हमेशा पूर्व दिशा, पश्चिम दिशा और उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। कैलेंडर को पूर्व दिशा में लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं पश्चिम दिशा में लगा कैलेंडर जरूरी कार्यों में तेजी लाता है। उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है। ऐसे में इस दिशा में कैलेंडर को लगाने से धन लाभ मिलता है।  

इस दिशा में न लगाएं कैलेंडर
वास्तु शास्त्र की मानें तो कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर के सदस्यों पर बुरा असर होता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें