कहां-कहां लगेगा सूर्य ग्रहण
भारत में इस सूर्यग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर को अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा।
4 दिसंबर को कितने बजे शुरू होगा सूर्य ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार 04 दिसंबर 2021 को सूर्य ग्रहण सुबह लगभग 11 बजे शुरू हो जाएगा। दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। करीब 01 बजकर 57 मिनट पर यह ग्रहण पूर्ण रूप से चंद्रमा की छाया में रहेगा जिसकी वजह से इस समय दिन में कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाएगा।
सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
- 4 दिसंबर को होने वाला ग्रहण पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। यह साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण होगा।
- हिंदू पंचांग की ज्योतिषीय गणना के आधार पर यह सूर्यग्रहण विक्रम संवत 2078 के कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा।
- भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। शास्त्रों के अनुसार जब भी ग्रहण का प्रभाव जिस क्षेत्र में होता है वहां पर सूर्य ग्रहण के लगने से 12 घंटे पहले ही सूरक काल लग जाता है। ज्योतिष में सूतक काल के समय को बहुत ही अशुभ माना गया है। ग्रहण पर सूतक काल के प्रभावी होने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाना चाहिए।
सूर्य ग्रहण 2021: सूतक में क्या नहीं करना
- अगर सूतक काल मान्य है तो इस दौरान कोई भी शुभ काम या नया कार्य न करें।
- सूतक के समय यानी ग्रहण के 12 घंटे पहले तक भोजन न पकाना चाहिए और न ही खाना चाहिए।
- सूतक में भगवान की पूजा-आराधना और तुलसी के पौधे व उसके पत्तों को नहीं छूना चाहिए।
- सूतक काल लगने पर घर से बाहर नहीं जाना चाहिए और न ही घर पर सोना चाहिए।
- सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
- सूतक काल में चाकू और सूई का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 | वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 | कन्या राशिफल 2022
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 | धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 | मीन राशिफल 2022