फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2021: 8 दिसंबर को मकर राशि में शनि-शुक्र की युति, जानिए किसे होगा फायदा

Tue, 07 Dec 2021 12:30 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
venus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Venus Saturn Conjunction In Capricorn: 08 दिसंबर को दो प्रमुख ग्रहों का एक राशि में युति होने जा रही है। शुक्र और शनि ग्रह 08 दिसंबर को मकर राशि विराजमान होंगे। शनि देव वर्तमान में मकर राशि में मौजूद हैं। मकर राशि शनि देव की स्वयं की राशि है। शनिदेव किसी एक राशि में लगभग ढाई वर्षों तक रहते हैं और किसी एक राशि में दोबारा आने के लिए 30 वर्षों का समय लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय और कर्म फलदाता के कारक ग्रह माना गया है, जबकि शुक्रदेव को सुख, भोग, सौंदर्य, ऐशोआराम और प्रेम का कारक ग्रह माना गया है। 08 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में आ रहे हैं जहां पर पहले से ही शनिदेव विराजमान है।
विज्ञापन


कब से कब तक रहेगी शुक्र-शनि की युति
सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 8 दिसंबर 2021 को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे जहां पर शनि के साथ इनकी युति होगी। शुक्र और शनि की मकर राशि में यह युति 30 दिसंबर 2021 तक रहेगी। इसके बाद शुक्र कुंभ राशि में चले जाएंगे।

शुक्र-शनि की युति से होगा लाभ
एक तरफ जहां शुक्र ग्रह सुख, संपन्नता और ऐशोआराम दिलाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ शनि व्यक्ति के अच्छे कर्म करने पर शुभ फल प्रदान करते हैं। शनि की कुंडली में अच्छी स्थिति होने पर व्यक्ति को रंक से राजा भी बना देते हैं। ऐसे में शनि-शुक्र की मकर राशि में युति से करियर, रोजगार, व्यापार और भाग्य में बहुत ही मदद करते हैं। मकर राशि में शनि-शुक्र की युति जातकों का कई शुभ फल प्रदान करते हैं।
विज्ञापन


शनि- शुक्र की युति से किन राशियों की फायदा
मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों का इनकी युति से बहुत ज्यादा फायदा मिलने के योग हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें