Saturn Transit 2025: साल 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और इस वर्ष कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा। न्याय, कर्मफल और अनुशासन के कारक शनि, जो वैदिक ज्योतिष में क्रूर ग्रह माने जाते हैं, अपनी राशि बदलने वाले हैं। शनि को धीमी गति से चलने वाले ग्रहों में गिना जाता है और वे प्रत्येक राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं। वर्तमान में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में स्थित हैं और 29 मार्च 2025 को वे गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इस राशि में वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। शनि के इस गोचर से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती समाप्त होगी, जबकि कुछ पर इसका प्रभाव शुरू होगा। इसके अलावा, कुछ राशियों के लिए यह गोचर विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के इस गोचर का सिंह राशि पर क्या प्रभाव रहने वाला है।
| शनि गोचर 2025 | |
| मेष राशि 2025 | तुला राशि 2025 |
| वृषभ राशि 2025 | वृश्चिक राशि 2025 |
| मिथुन राशि 2025 | धनु राशि 2025 |
| कर्क राशि 2025 | मकर राशि 2025 |
| सिंह राशि 2025 | कुंभ राशि 2025 |
| कन्या राशि 2025 | मीन राशि 2025 |