फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2025: जानें साल 2025 में शनि गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव, होगी इच्छाओं की पूर्ति

Tue, 12 Nov 2024 05:55 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनि ग्रह एक राशि में लगभग ढाई वर्षों तक रहते हैं, और इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि शनि के गोचर का मिथुन राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
मिथुन राशि पर शनि गोचर का प्रभाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shani Gochar 2025: शनि ग्रह को न्याय और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है, जो  हमारे जीवन में अनुशासन और संतुलन बनाए रखने का कार्य करते हैं। शनि एक मार्गदर्शक के रूप में हमारे कार्यों को नियमों में बांधते हैं और हमें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। शनि लंबे समय से कुंभ राशि में स्थित थे। अब 29 मार्च 2025 को रात 10:07 बजे शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो बृहस्पति के प्रभाव में आती है। इस परिवर्तन से मकर राशि के जातकों की साढ़ेसाती समाप्त होगी, जबकि मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का आरंभ होगा। 

विज्ञापन


शनि ग्रह एक राशि में लगभग ढाई वर्षों तक रहते हैं, और इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। मीन राशि में शनि के इस गोचर से मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण, मीन राशि पर दूसरा चरण, और कुंभ राशि पर तीसरा और अंतिम चरण शुरू होगा। साथ ही, वृश्चिक राशि की ढैया समाप्त होगी और धनु राशि के लिए नई ढैया प्रारंभ होगी। इसके अतिरिक्त, कर्क राशि से शनि का कंटक प्रभाव समाप्त होगा, जबकि सिंह राशि पर इसका प्रभाव आरंभ होगा। आइए जानते हैं कि शनि के गोचर का मिथुन राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Shani Gochar 2025: साल 2025 में शनि गोचर का वृषभ राशि पर क्या होगा प्रभाव?
विज्ञापन


Shani Gochar 2025: साल 2025 में इस राशि पर लगने जा रही है शनि की साढ़े साती, हो जाएं सावधान

मिथुन राशि पर शनि गोचर का प्रभाव
मिथुन राशि के लिए शनि देव अष्टम और नवम भाव के स्वामी हैं। इस वर्ष 2025 में, शनि आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे। चूंकि आपके राशि स्वामी बुध, शनि के मित्र माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता साबित करने के अवसर मिलेंगे। हालांकि, काम का दबाव बढ़ सकता है और आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी; सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत अनिवार्य होगी। इस गोचर के दौरान शनि द्वादश, चतुर्थ, और सप्तम भाव पर दृष्टि रखेंगे, जिससे खर्चों में नियंत्रण आएगा, लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का अनुभव हो सकता है।
विज्ञापन


आपको जुलाई से नवंबर के बीच विशेष रूप से अपने बुजुर्ग परिजनों, खासकर माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, क्योंकि इस दौरान उनकी तबीयत में गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना भी आपके लिए आवश्यक होगा। व्यापार में भी नियमों का पालन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस गोचर के दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और भाग्य आपके साथ रहेगा। करियर में स्थिरता आएगी और आपको सफलताएं प्राप्त होंगी।

उपाय: शनिवार को दिव्यांगों को भोजन कराएं।
 
शनि गोचर 2025
मेष राशि 2025  तुला राशि 2025 
वृषभ राशि 2025  वृश्चिक राशि 2025 
मिथुन राशि 2025 धनु राशि 2025 
कर्क राशि 2025  मकर राशि 2025 
सिंह राशि 2025  कुंभ राशि 2025 
कन्या राशि 2025  मीन राशि 2025 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें