फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर बनी ऐसी रेखाएं व्यक्ति को बनाती है भाग्यशाली और धन दौलत का स्वामी

Wed, 24 Nov 2021 07:39 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर किसी की हथेली पर भाग्य रेखा सीढ़ी की तरह आगे चलत हुए शनि पर्वत पर मिलती है तो ऐसे लोग हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। इसके अलावा अगर भाग्य रेखा शनि पर्वत की जगह गुरु पर्वत जाकर मिलती है तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है।
 
विज्ञापन
हथेली पर कई तरह की शुभ और अशुभ निशान व लकीरें बनी होती हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Luck Line In Palm: हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर बनी लकीर, निशान और पर्वत का अध्ययन कर व्यक्ति के भूत और भविष्य के बारे में जानकारी दी जाती है। हथेली पर कई तरह की शुभ और अशुभ निशान व लकीरें बनी होती हैं। आज हम आपको हथेली पर बनने वाली कुछ ऐसी लकीरों के बारे में बताएंगे जिससे पता चलता है कि आप कितने भाग्यशाली हैं और आप कितना धन अर्जित कर सकते हैं। हथेली पर मुख्य रूप से तीन से चार लकीरें बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन्हीं में से एक रेखा भाग्यरेखा कहलाती है। व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा कलाई से शुरू होकर शनि पर्वत पर जाकर मिलती है।  

विज्ञापन


जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022
विज्ञापन


हथेली पर ऐसी भाग्य रेखा बहुत शुभ 
- जिन व्यक्तियों की हथेली पर भाग्य रेखा मणिबंध से होकर शनि पर्वत पर आकर मिलती हो और यह रेखा एकदम स्पष्ट और बिना कटे हुए होती है, उस व्यक्ति को भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। ऐसे लोगों को किस्मत का साथ उनके जीवन में हमेशा रहता है। ऐसे लोगों का कार्य कभी भी नहीं रूकता है। इन्हें जीवन की सभी सुख-सुविधा बहुत ही आसानी से मिलती है। 

- अगर किसी की हथेली पर भाग्य रेखा सीढ़ी की तरह आगे चलत हुए शनि पर्वत पर मिलती है तो ऐसे लोग हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। इसके अलावा अगर भाग्य रेखा शनि पर्वत की जगह गुरु पर्वत जाकर मिलती है तो इसे भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि की कोई कमी नहीं होती है।




- जिन लोगों की हथेली पर भाग्य रेखा स्पष्ट नहीं होती है यानी भाग्य रेखा टेढ़ी- मेढ़ी होते हुए शनि पर्वत पर जाकर मिलती है तो ऐसे लोगों को सफलता काफी मेहनत करने पर ही मिलती है। 

- अगर किसी की हथेली पर भाग्यरेखा को कोई अन्य रेखा कई जगहों से काटती हो तो ऐसे लोगों को किसी काम में सफलता बहुत देर के बाद ही मिलती है। ऐसे लोगों के जीवन में धन-संपदा की मात्रा सीमित होती है। ऐसे लोग किसी भी कार्य को करने से पहले कई बार सोच विचार करते हैं। हालांकि इन लोगों के जीवन में कोई बहुत बड़ी परेशानी पीछा नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें