फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 21 जनवरी: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 21 Jan 2021 12:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions 21 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।



 
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक 1
आज आप अपना कार्य सोच समझकर और शांति से करें।  सरकारी कामकाज में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। संयम से काम लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। मन बहुत बेचैन रहेगा। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी से बहस न करें वरना रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। यात्रा से व्यापार में फायदा हो सकता है। 
शुभ अंक- 8 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
number
अंक 3
आज आपको लाभ मिलने की संभावना दिख रही है। लेकिन किसी भी काम को करने में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यालय में विवाद हो सकता है। आपकी मुलाकात पुराने मित्र से होगी। विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। 
शुभ अंक- 33 
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
बिजनेस और रोजगार के लिये दिन उत्तम है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रापर्टी खरीदने के योग बन रहे है। पेट की बीमारी से इन्फेक्शन हो सकता है।शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
मानसिक तनाव बढ़ेगा। संपत्ति को लेकर झगड़े हो सकते है। बुद्धि और विवेक से काम लेंगे तो रूके हुए काम बन जाएंगे। प्रेमी प्रेमिका में विवाद हो सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है। अपने मन को नियंत्रण में रखना होगा, वरना आप मुसीबत में पड़ जाएंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
जीवनसाथी के मतभेद से नुकसान हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, गुस्सा अधिक आएगा। फालतू की बातों पर बहसबाजी न करें। यात्रा कर सकते है लेकिन फायदेमंद नहीं होगी। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- वायलेट

8 of 10
number
अंक 7
परिवार में अशांति रहेगी। संपत्ति और प्रापर्टी को लेकर विवाद बढ़ सकता है। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिलेगी।  
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- गोल्डन

9 of 10
number
अंक 8
परिवार के लोग आपका साथ देंगे। हर तरफ खुशियों का माहौल रहेगा। जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें। घर पर कार्य की अधिकता रहेगी।
शुभ अंक - 4 
शुभ रंग - लाल
 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
आपको नए व्यापार से लाभ होने की संभावना है। पुराना दिया हुआ उधार वसूल हो सकता है। आज आप शांति का अनुभव करेंगे।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें