सपने में हनुमान जी देखना शुभ या अशुभ
- फोटो : amar ujala
Dream Interpretation in Hindi: कहते हैं कि सपनों पर किसी का भी नियंत्रण नहीं होता है। अक्सर सोते हुए व्यक्ति कई चीजों को अपने सपनों में देखता है। कई बार हमें अच्छे सपने आते हैं, तो वहीं कई बार ऐसे सपने भी आते हैं जिन्हें देखते ही डर के मारे आंख खुल जाती है। आंख खुलने के बाद कुछ सपने याद रहते हैं, तो कुछ भूल जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने यूं ही नहीं आते। हर सपने का कोई न कोई मतलब होता है। ऐसी मान्यता है कि हर सपने का हमारे निकट भविष्य से कोई न कोई संबंध होता है। कुछ सपने शुभ फलदायक होते हैं, तो वहीं कुछ सपने किसी अनहोनी का संकेत देते हैं। यदि आपको सुबह के समय स्वप्न में भगवान शिव या हनुमानजी के दर्शन का हैं तो ऐसा स्वप्न काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे सपनों का क्या अर्थ है।
- यदि आपको स्वप्न में हनुमानजी की प्रतिमा दिखाई देती है तो ऐसा सपना बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि शीघ्र ही आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर कोई कानूनी मामले हैं तो उसमें भी विजय मिलने की संभावना है। ऐसा सपना व्यक्ति के सौभाग्य का प्रतीक माना जाएगा।
- सपने में पंचमुखी हनुमान जी को देखने का अर्थ है कि शीघ्र ही आपके सभी मनोरथ पूर्ण होंगे। आप अपने दुश्मनों को हराएंगे और आप पर हनुमान जी के साथ भगवान विष्णु की भी विशेष कृपा रहेगी।
- यदि सपने में आपने हनुमान जी रौद्र रूप देखा है तो इसका अर्थ है कि आपसे कोई बड़ी भूल हुई है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो आपने जो भी गलती की है उसे जल्दी सुधार लें।
- यदि सपने में आप हनुमान जी का बाल रूप देखते हैं इसका अर्थ है कि शीघ्र ही कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद या प्रोजेक्ट मिलने वाला है जिसमें आपको सफलता मिलेगी।
- यदि सपने आप हनुयामन जी का भजन कर रहे हैं औरउनके समक्ष प्रसाद भी ग्रहण कर रहे हैं तो आपके सभी काम पूरे होने वाले हैं। न सिर भौतिक संसार में बल्कि आध्यात्मिक संसार में भी आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी।