फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 15 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Wed, 14 Nov 2018 06:01 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक विनम्र, विश्वासपात्र एवं परिश्रमी होते हैं। समाज में इनके व्यवहार की प्रशंसा होती है। धन के मामले में ये जातक लापरवाह होते हैं। जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। दाम्प्त्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है। साहित्य, संगीत, चित्रकारी आदि क्षेत्रों में इनकी विशेष रुचि होती है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष मन में आशा का संचार होगा। अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। शुभचिंतकों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। मकान या प्लाट का क्रय होगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, पत्रकारिता, होटल व्यवसाय, कृषि विभाग, डेयरी, मालगुजारी विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक लाभ से उत्साह बढ़ेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें