किसी सामान्य व्यक्ति के हाथ में नाग देख सामने वाले के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन इस वीडियो को देख आप लोट-पोट हो जाएंगे।
एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी का
वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कुत्ते का खिलौना समझ एक
सांप को अपने हाथों में उठा लेती है।
कुछ पल के लिए तो बेचारी महिला को पता ही न चला कि उसने हाथों में एक जानलेवा चीज़ उठा ली है। लेकिन जैसे ही उसे इस बात का पता चला, वह उछल पड़ी और पूरे आंगन में कूदने लगी।
सांप को फेंकने की जगह जिस तरह वो कूदने-फांदने लगी, उसे देख आप भी हंस पड़ेंगे। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि अगर सांप ने महिला को डस लिया होता तो न सिर्फ इस महिला का परिवार बल्कि आप और हम भी खबर पढ़कर दुखी होते।
खुद महिला इस बात की शुक्रगुज़ार है कि उसकी जगह उसके बच्चे नहीं थे। वर्ना कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी। बहरहाल, मूड फ्रेश रहने के लिए देखें यह मज़ेदार वीडियो...