फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Mallya extradition from UK to take a minimum of 6-12 months, says Enforcement Directorate ED

आसान नहीं होगा विजय माल्या को भारत लाना, लग सकते हैं एक साल भी

Thu, 20 Apr 2017 11:07 AM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय Updated Thu, 20 Apr 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
 Vijay Mallya extradition from UK to take a minimum of 6-12 months, says Enforcement Directorate ED
विजय माल्या

भारत के लिए भगौड़े विजय माल्या को वापस लाना अभी भी किसी सपने से कम नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अभी भी माल्या को ब्रिटेन से भारत लाने में कम से कम 6 से 12 महीने का समय लग सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारत को बड़ा झटका, गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही माल्या को कोर्ट से मिली जमानत
विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के अनुसार भारत सरकार और जांच एजेंसियों के लिए माल्या को वापस लाने का रास्ता आसान नहीं होगा। अभी इस मामले में ब्रिटेन की स्थाई अदालतों में एक दर्जन से अधिक सुनवाई होगी। इसके अलावा वहां के उच्च न्यायालय में भी विजय माल्या के मामले को हस्तांतरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही जमानत मिल चुकी है। माल्या की गिरफ्तारी के बाद ही ये कयास लगाये जा रहे थे कि जल्द की उसका प्रत्यार्पण हो सकता है। लेकिन फिलहाल माल्या के प्रत्यर्पण में दिक्कतें कुछ कम नहीं हैं।


सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौरव ने कहा कि हमारी तरफ से प्रत्यर्पण के प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन अभी ये तय नहीं किया गया है कि हमें इसके लिए लंदन जाना चाहिए या भारत की तरफ से चल रही प्रत्यर्पण प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहिए। 
ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री गंगवार बोले विजय माल्या को वापस भारत लाया जाएगा

एक अधिकारी के अनुसार भारत द्वारा लंदन भेजे जाने वाली विशेष टीम में सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय के अलावा केंद्र सरकार के अधिकारी को भी भेजा जा सकता है। हालांकि टीम का नेतृत्व सीबीआई ही करेगी। 

विजय माल्या 17 मई को प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई में भाग लेंगे। इससे पहले ही विशेष टीम को भारत से रवाना कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed