फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   BMC Issues Notice To Bollywood Actor Rishi Kapoor Over Cutting Down A Tree

ऋषि कपूर को बीएमसी का नोटिस, 24 घंटे में जवाब मांगा

Thu, 20 Apr 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 20 Apr 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
BMC Issues Notice To Bollywood Actor Rishi Kapoor Over Cutting Down A Tree
ऋषि कपूर
एक्टर ऋषि कपूर को बीएमसी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएमसी ने ये नोटिस ऋषि कपूर के पाली हिल स्थित कृष्णा राज बंगले में बरगद के पेड़ की अनुमति से अधिक शाखाएं काटने के लिए जारी किया है।
विज्ञापन


बीएमसी ने ऋषि कपूर को पेड़ की केवल 6 शाखाएं छांटने की अनुमति दी थी लेकिन जब अधिकारियों ने जाकर निरीक्षण किया तो देखा कि पेड़ को लगभग पूरा ही काट दिया गया था। पड़ोसियों की शिकायत के बाद बीएमसी ने उनके घर जाकर जांच की थी। बीएमसी का एच-वार्ड खार पुलिस स्टेशन में ऋषि कपूर के खिलाफ महाराष्ट्र (शहरी क्षेत्रों) पेड़ों की सुरक्षा एवं संरक्षण कानून और अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 155 मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत दर्ज कराएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहली सुपरहिट के बाद महीनों तक बेरोजगार रहे सलमान, पिता ने भी फेर ली थी आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि कपूर को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। उन्हें बीएमसी को जवाब देना होगा कि उन पर कार्रवाई क्यों ना की जाए। अगर ऋषि की तरफ से कोई जवाब नहीं आता है तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिल्मों की बात करें तो जल्द ही ऋषि कपूर नंदिता दास द्वारा निर्देशित फिल्म 'मंटो' में विशेष भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दी पाकिस्तानी लेखक मंटो की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा रसिका दुग्गल और फेरेना वजीर भी हैं।

ये भी पढ़ें- कभी अक्षय का करियर बनाया था इस हीरोइन ने, अब कर रही समाज सेवा का काम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed