फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anushka sharma neighbour writes to bmc accusing actress for illegally contruction

अनुष्का शर्मा को AC लगवाना पड़ा भारी, पड़ोसियों ने की शिकायत

Mon, 10 Apr 2017 09:01 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Mon, 10 Apr 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma neighbour writes to bmc accusing actress for illegally contruction
अनुष्का शर्मा

अभी तक अनुष्का शर्मा अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फिल्लौरी' के लिए चर्चा में थीं। लेकिन अब अनुष्का एक ऐसी वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं जिससे वो कानूनी पचड़े में भी पड़ सकती हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा के पड़ोसी उनसे काफी परेशान हैं। अनुष्का वर्सोवा के बद्रीनाथ टॉवर के 20वें फ्लोर में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं।

विज्ञापन


बिल्डिंग के पूर्व सेक्रेटरी सुनील बत्रा ने अनुष्का पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनील का कहना है कि अनुष्का ने पैसेज के रास्ते में अवैध इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाया है। इस बारे में सुनील ने बीएमसी को चिट्ठी लिखी है। सुनील का आरोप है कि अनुष्का ने न सिर्फ अवैध तरीके से इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाया बल्कि उन्होंने बिल्डिंग के कई और नियमों को भी तोड़ा है।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा के हरकताें से नाराज हुए पड़ोसी, की शिकायत

anushka sharma neighbour writes to bmc accusing actress for illegally contruction
anushka sharma - फोटो : anushka sharma

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में बीएमसी ने इस मामले को लेकर अनुष्का शर्मा को नोटिस जारी कर बॉक्स को हटाने को कहा है। वहीं इस पर अनुष्का के प्रवक्ता ने कहा, 'इलेक्ट्रिक बॉक्स सभी नियमों का पालन करते हुए और जरूरी अनुमति लेने के बाद ही लगाया गया है।'

सुनील के अनुसार, 'बीएमसी अधिकारियों ने आकर इसकी जांच की है और इलेक्ट्रिक बॉक्स को आपत्तिजनक माना है।' इसके साथ ही सुनील ने कई और आरोप लगाते हुए कहा कि अनुष्का का एयर-कंडीशन भी बाहर की तरफ लगवाया गया है जिसकी वजह से दीवारों पर अभी से दरारें पड़ गई हैं। बाहरी हिस्से की दीवारें इतना भार सहन नहीं कर सकती हैं।

बत्रा से जब पूछा गया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत सोसाइटी की मैनेजिंग कमिटी से क्यों नहीं की तो उनका कहना है कि कमिटी पूरी तरह से अनुष्का शर्मा के पक्ष में है। सुनील का कहना है कि मैं कोई बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार नहीं कर सकता इसलिए मैंने शिकायत करने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed