फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Rishi Kapoor Wants Pakistani Cricketers To Play In IPL

IPL 10: पाकिस्तानी क्रिकेटरों को आईपीएल में खेलते देखना चाहते हैं ऋषि कपूर

Wed, 05 Apr 2017 07:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Wed, 05 Apr 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Rishi Kapoor Wants Pakistani Cricketers To Play In IPL
ऋषि कपूर
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को खिलाने की सिफारिश की है। ऋषि ने ट्विटर पर अपनी इच्छा जाहिर करते हुए लिखा कि हमें बड़प्पन दिखाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, 'आईपीएल, अफगानिस्तान ने भी यहां अपना डेब्यू कर लिया है। मेरा आग्रह है कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर भी विचार किया जाए। फिर मैच होगा! हम बड़े लोग हैं।'
विज्ञापन

बुधवार को आईपीएल के दसवें सीजन का आगाज हो रहा है। इस सीजन में पहली बार अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे। सनराइजर्स हैदराबद ने अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और राशिद खान को टीम में शामिल किया है। पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी को 2008 के बाद से आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है। मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों में तनाव काफी बढ़ गया था जिसके बाद से किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी के खेलने के साथ-साथ कलाकारों को भारतीय फिल्मों  में काम करने की अनुमति नहीं दी गई थी। जिन चुनिंदा फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों ने काम किया वो भी विवादों में घिर गईं।

इससे पहले आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने भी साल 2010 में आईपीएल में पाक क्रिकेटरों को खिलाए जाने की सिफारिश की थी लेकिन इसके बाद उन्हें लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed