{"_id":"58dcde2f4f1c1b0f7663d8d9","slug":"honda-wr-v-to-get-more-powerful-1-5-litre-i-vtec-petrol-and-sporty-stearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपनी नई क्रॉस ओवर कार को और ताकतवर बना रही होंडा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आपनी नई क्रॉस ओवर कार को और ताकतवर बना रही होंडा
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 30 Mar 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
हौंडा डब्ल्यूआरवी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में लॉन्च हुई होंडा की नई क्रास ओवर WR-V पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प में बाजार में मौजूद है। पेट्रोल वेरिएंट में कंपनी ने 1.2 लीटर का i-VTEC इंजन लगाया है, जो 90 एचपी की शक्ति प्रदान करता है। वहीं डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का i-DTEC डीजल इंजन मौजूद है, जो 100 एचपी की ताकत देता है।
विज्ञापन
हालांकि दोनों ही इंजनों में स्पोर्टी फीचर नजर नहीं आता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी कार का नया वर्जन बाजार में ला सकती है। WR-V के नए वर्जन में कार का इंजन पहले से ताकतवर लगाया जाएगा। होंडा इस सीरीज की नई कार में 1.5 लीटर का i-VTEC पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो 118 एचपी की ताकत पैदा करता है।
विज्ञापन
फिलहाल होंडा ने WR-V की किसी वेरिएंट में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स नहीं है। होंडा नए वर्जन में 7-स्पीड वाला ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दे सकता है, जो स्पोर्टी स्टीयरिंग के साथ आएगा। होंडा की ये कार जैज और सिटी जैसी कारों के प्लेटफॉर्म पर विकसित की गई है।
विज्ञापन
होंडा की इस गाड़ी का बाजार में फिएट अवेंच्यूरा और ईकोस्पोर्ट से सीधा मुकाबला होगा। वहीं दूसरी ओर इस कार का मुकाबला हॉट हैचबैक सेगमेंट की कार फोक्सवैगन पोलो जीटी, फिएट पुंटो और हाल में लॉन्च मारुति की बलेनो आर एस से भी होगा।